फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर इन राशियों की होगी आर्थिक तंगी दूर, बनेंगे नौकरी के योग

Wed, 08 Jan 2025 07:18 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 07:18 AM IST
सार

Makar Sankranti 2025 Lucky Zodiac Signs: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर होगा। इसके कारण मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को है। इसके एक दिन पहले 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार है। 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Date Time Lucky For these zodiac signs
मकर संक्रांति 2025 - फोटो : amar ujala

Makar Sankranti 2025 Kab Hai: मकर संक्रांति का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है और दान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर होगा। इसके कारण मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को है। इसके एक दिन पहले 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार है। लोहड़ी भी उत्तर भारत में प्रमुखता से मनाई जाती है। यह सूर्य गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी है, लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जो इस समय विशेष रूप से लाभकारी हैं।

Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

शनि गोचर 2025
मेष राशि 2025  तुला राशि 2025 
वृषभ राशि 2025  वृश्चिक राशि 2025 
मिथुन राशि 2025 धनु राशि 2025 
कर्क राशि 2025  मकर राशि 2025 
सिंह राशि 2025  कुंभ राशि 2025 
कन्या राशि 2025  मीन राशि 2025 

Makar Sankranti 2025 Date Time Lucky For these zodiac signs
मकर संक्रांति 2025 तिथि - फोटो : अमर उजाला

सूर्य देव करेंगे पुष्य नक्षत्र में गोचर
सूर्य देव का गोचर पुष्य नक्षत्र में होने वाला है। इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने के साथ पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। भगवान सूर्य का ये गोचर कुछ राशियों के लिए बड़ा ही शुभ और लाभदायक होने वाला है। आइए जानते हैं वो कौन सी लकी राशियां हैं। 

Makar Sankranti 2025 Date Time Lucky For these zodiac signs
मकर संक्रांति 2025 तिथि - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए मकर संक्रांति का दिन बहुत लाभकारी हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी करने का यह बहुत अच्छा समय है। आपको नई नौकरी भी मिल सकती है। आपके लिए आय के नए स्रोत भी खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Date Time Lucky For these zodiac signs
मकर संक्रांति 2025 तिथि - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मकर संक्रांति का दिन बेहद खास रहेगा। इस दिन आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। रुके हुए काम आप पूरे कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Date Time Lucky For these zodiac signs
मकर संक्रांति 2025 तिथि - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर संक्रांति का दिन मकर राशि के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। इस दिन मकर राशि वालों के जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी। इस समय किसी पर भी अधिक भरोसा न करें। ये हानिकारक हो सकता है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed