फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shani Gochar 2025 effect of Saturn transit on taurus in 2025

Shani Gochar 2025: साल 2025 में शनि गोचर का वृषभ राशि पर क्या होगा प्रभाव?

Tue, 12 Nov 2024 04:21 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 12 Nov 2024 04:21 PM IST
सार

शनि ग्रह किसी राशि में करीब ढाई वर्ष तक रहते हैं, जो एक लंबी अवधि है और इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वृषभ राशि पर शनि गोचर का क्या प्रभाव होगा।

विज्ञापन
Shani Gochar 2025 effect of Saturn transit on taurus in 2025
वृषभ राशि पर शनि गोचर का प्रभाव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Shani Gochar 2025: शनि न्याय और अनुशासन का प्रतीक माने जाते हैं, लंबे समय से कुंभ राशि में स्थित थे। शनि हमारे जीवन में अनुशासन और संतुलन स्थापित करते हैं। यह एक शिक्षक के रूप में हमारे कार्यों को संहिताबद्ध करने और हमें सही दिशा में प्रेरित करने का प्रयास करते हैं। लेकिन, जब हम गलत राह पर चलते हैं और चेतावनियों को नजरअंदाज करते हैं, तो शनि हमें उसके परिणाम में दंड़ देने का अधिकार भी रखते हैं।
विज्ञापन


29 मार्च 2025 को रात 10:07 बजे शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो बृहस्पति के अधीन मानी जाती है। इस परिवर्तन के साथ, मकर राशि के जातकों की साढ़ेसाती समाप्त होगी और मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का प्रारंभ हो जाएगी। लगभग 30 वर्षों के बाद मेष राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव आने जा रहा है।
विज्ञापन

 

Shani Gochar 2025: साल 2025 में इस राशि पर लगने जा रही है शनि की साढ़े साती, हो जाएं सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन

शनि ग्रह किसी राशि में करीब ढाई वर्ष तक रहते हैं, जो एक लंबी अवधि है और इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। मीन राशि में शनि के इस गोचर से मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण, मीन राशि पर दूसरा चरण, और कुंभ राशि पर तीसरा और अंतिम चरण शुरू होगा। वृश्चिक राशि की ढैया समाप्त हो जाएगी और धनु राशि के लिए नई ढैया शुरू होगी। इसके अलावा, कर्क राशि पर शनि का कंटक प्रभाव समाप्त होगा, जबकि सिंह राशि पर यह प्रभाव आरंभ होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि वृषभ राशि पर शनि गोचर का क्या प्रभाव होगा।


वृषभ राशि पर शनि गोचर का प्रभाव
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि नवम और दशम भाव के स्वामी होते हैं, जो उन्हें एक शुभ ग्रह बनाते हैं। 2025 में शनि आपके एकादश भाव में प्रवेश करेंगे, जो कई प्रकार से लाभकारी होगा। इस गोचर से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और कई कठिनाइयां दूर होंगी। 

ग्यारहवें भाव में शनि का गोचर विशेष रूप से शुभ माना जाता है। हालांकि, इस अवधि में शिक्षा में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, विशेषकर जुलाई से नवंबर के बीच जब शनि वक्री होंगे। संतान से जुड़ी चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन उसके बाद का समय अधिक अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। लंबी यात्राएं आपके कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायक होंगी। साथ ही, धन-संबंधी रुकावटें भी दूर होंगी और अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

उपाय: मां दुर्गा के बीज मंत्र का जाप करें। 

 
शनि गोचर 2025
मेष राशि 2025  तुला राशि 2025 
वृषभ राशि 2025  वृश्चिक राशि 2025 
मिथुन राशि 2025 धनु राशि 2025 
कर्क राशि 2025  मकर राशि 2025 
सिंह राशि 2025  कुंभ राशि 2025 
कन्या राशि 2025  मीन राशि 2025 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed