फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shani Gochar 2025 effect of Saturn transit on leo in 2025

Saturn Transit 2025: साल 2025 में शनि गोचर से सिंह राशि में होगा महत्वपूर्ण बदलाव, यहां जानें प्रभाव

Tue, 19 Nov 2024 06:30 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 19 Nov 2024 06:30 PM IST
सार

29 मार्च 2025 को शनि गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के इस गोचर का सिंह राशि पर क्या प्रभाव रहने वाला है।

विज्ञापन
Shani Gochar 2025 effect of Saturn transit on leo in 2025
शनि गोचर 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Saturn Transit 2025: साल 2025 की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और इस वर्ष कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा। न्याय, कर्मफल और अनुशासन के कारक शनि, जो वैदिक ज्योतिष में क्रूर ग्रह माने जाते हैं, अपनी राशि बदलने वाले हैं। शनि को धीमी गति से चलने वाले ग्रहों में गिना जाता है और वे प्रत्येक राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं। वर्तमान में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में स्थित हैं और 29 मार्च 2025 को वे गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इस राशि में वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। शनि के इस गोचर से कुछ राशियों पर साढ़ेसाती समाप्त होगी, जबकि कुछ पर इसका प्रभाव शुरू होगा। इसके अलावा, कुछ राशियों के लिए यह गोचर विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के इस गोचर का सिंह राशि पर क्या प्रभाव रहने वाला है।

विज्ञापन


सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि छठे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। 2025 में शनि का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा, जिससे कंटक शनि की ढैया आरंभ होगी। यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की बीमारी को अनदेखा न करें। लंबी बीमारी से बचने के लिए सतर्कता और नियमित स्वास्थ्य जांच आवश्यक होगी।
विज्ञापन


आर्थिक दृष्टि से यह अवधि उधार चुकाने और कर्ज से मुक्ति पाने का अवसर प्रदान कर सकती है। हालांकि, खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि होने की संभावना है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं, लेकिन इसके लिए धैर्य और सतर्कता बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल पक्ष के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे और विशेष मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में शनि आपके दशम भाव, द्वितीय भाव और पंचम भाव को दृष्टि देंगे, जिससे उतार-चढ़ाव का अनुभव होगा। हालांकि, मेहनत और धैर्य से आप सफलता हासिल कर सकते हैं। जुलाई से नवंबर के बीच करियर में अधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इस दौरान सतर्क रहें। नवंबर के बाद का समय बेहतर परिणाम देगा।

उपाय
शनिवार के दिन महाराज दशरथ कृत नील शनि स्तोत्र का पाठ करें। यह उपाय शनि के प्रभाव को कम करने और जीवन में सकारात्मकता लाने में सहायक होगा।
 
शनि गोचर 2025
मेष राशि 2025  तुला राशि 2025 
वृषभ राशि 2025  वृश्चिक राशि 2025 
मिथुन राशि 2025 धनु राशि 2025 
कर्क राशि 2025  मकर राशि 2025 
सिंह राशि 2025  कुंभ राशि 2025 
कन्या राशि 2025  मीन राशि 2025 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed