Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shani Gochar 2025 effect of Saturn transit on sagittarius in 2025 dhanu rashi me shani ki dhaiya

Shani Gochar 2025: साल 2025 में इस राशि की शुरू होगी शनि की ढैया, जानें क्या रहेगा प्रभाव

Thu, 21 Nov 2024 01:57 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 21 Nov 2024 01:57 PM IST
सार

आगामी 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ होगा, जबकि कुछ के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि शनि के इस गोचर का धनु राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
Shani Gochar 2025 effect of Saturn transit on sagittarius in 2025 dhanu rashi me shani ki dhaiya
शनि की ढैया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Shani Gochar 2025: ग्रहों का गोचर ज्योतिष में एक विशेष घटना मानी जाती है। जब कोई ग्रह अपनी चाल बदलते हुए एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग ढंग से देखने को मिलता है। वर्ष 2025 में कई महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन होने जा रहे हैं। इसमें से शनि का गोचर अत्यधिक महत्वपूर्ण रहेगा।

विज्ञापन


2025 में शनि गोचर 
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं, जो एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं और दोबारा उसी राशि में आने में 30 वर्षों का समय लेते हैं। आगामी 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ होगा, जबकि कुछ के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि शनि के इस गोचर का धनु राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


Shani Gochar 2025: मीन राशि में गोचर के दौरान शनि धारण करेंगे चांदी के पाये, ये राशियां होंगी मालामाल
विज्ञापन
विज्ञापन


धनु राशि पर शनि गोचर का प्रभाव
धनु राशि के लिए शनि दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी हैं, लेकिन 2025 में उनका गोचर चतुर्थ भाव में होगा। इस दौरान धनु राशि के जातकों की ढैया शुरू होगी। शनि के गोचर के कारण परिवार से दूरी बढ़ने के योग हैं। काम या अन्य कारणों से आपको अपना निवास स्थान बदलना पड़ सकता है। इसके अलावा पारिवारिक जीवन में तनाव भी रह सकता है। परिवार में सामंजस्य की कमी के चलते कुछ परेशानियां हो सकती हैं। विशेष रूप से माताजी के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना होगा।

Shani Gochar 2025: वृश्चिक राशि के जीवन में आएंगे कई महत्वपूर्ण बदलाव, यहां जानें शनि गोचर का प्रभाव

करियर की दृष्टि से सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। हालांकि, न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त होने के संकेत हैं। जुलाई से नवंबर के बीच सीने से जुड़े संक्रमण की संभावना है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखना आवश्यक होगा। वहीं वर्ष के उत्तरार्ध में स्थितियां थोड़ी बेहतर हो सकती हैं, लेकिन इसके लिए संयम और परिश्रम की आवश्यकता रहेगी।

Shani Gochar 2025: नए साल में तुला राशि पर कैसा रहेगा शनि गोचर का प्रभाव?

Shani Gochar 2025: नए साल पर शनि देंगे बुध की इस राशि को लाभ, बन रहे हैं प्रेम विवाह के योग

शनि के गोचर के दौरान उपाय
शनिवार के दिन काले तिल का दान करें। इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होंगे और जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी।



 
शनि गोचर 2025
मेष राशि 2025  तुला राशि 2025 
वृषभ राशि 2025  वृश्चिक राशि 2025 
मिथुन राशि 2025 धनु राशि 2025 
कर्क राशि 2025  मकर राशि 2025 
सिंह राशि 2025  कुंभ राशि 2025 
कन्या राशि 2025  मीन राशि 2025 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed