{"_id":"6740202007691734520a89ed","slug":"shani-gochar-2025-effect-of-saturn-transit-on-aquarius-in-2025-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shani Gochar 2025: इस राशि पर रहेगा अंतिम चरण की साढ़ेसाती का असर, जानें शनि गोचर का प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Gochar 2025: इस राशि पर रहेगा अंतिम चरण की साढ़ेसाती का असर, जानें शनि गोचर का प्रभाव
Wed, 27 Nov 2024 01:15 PM IST
ज्योति मेहरा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:15 PM IST
सार
29 मार्च 2025 को रात 10:07 बजे, शनि अपनी कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस बदलाव का सभी राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कुंभ राशि पर शनि गोचर का क्या प्रभाव होगा...
विज्ञापन
शनि की साढ़ेसाती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Shani Gochar 2025: शनि ग्रह, जो न्याय और अनुशासन का प्रतीक माने जाते हैं, लंबे समय से अपनी कुंभ राशि में स्थित थे। शनि अनुशासन सिखाने वाले हैं जो न्याय का सिद्धांत देते हैं। शनि एक शिक्षक की तरह हमारी ऊर्जाओं को एकत्रित कर उनसे सही काम लेना सिखाते हैं, ताकि हम जीवन में सही मार्ग पर चल सकें। वहीं यदि हम गलत मार्ग पर चलते हैं और बार-बार आगाह करने के बाद भी यदि हम नहीं समझते तो शनि हमे दंड देने का अधिकार भी रखते हैं।
विज्ञापन
29 मार्च 2025 को रात 10:07 बजे, शनि अपनी कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो कि बृहस्पति के अधीन है। इस बदलाव के साथ, मकर राशि वालों की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी और मेष राशि के जातकों की साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी। मेष राशि पर 30 साल बाद साढ़ेसाती लगने जा रही है।
विज्ञापन
शनि ग्रह लगभग ढाई वर्षों तक एक राशि में रहते हैं, यह सबसे लंबी अवधि तक एक राशि में गोचर करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। शनि के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि पर पहले चरण की, मीन राशि पर दूसरे चरण की, और कुंभ राशि पर तीसरे एवं अंतिम चरण की साढ़ेसाती का असर होगा। वहीं शनि की ढैया वृश्चिक राशि के लिए समाप्त होगी और धनु राशि के लिए शुरू होगी। कर्क राशि के लिए कंटक शनि का प्रभाव समाप्त होगा, जबकि सिंह राशि के लिए यह प्रभाव शुरू होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कुंभ राशि पर शनि गोचर का क्या प्रभाव होगा...
विज्ञापन
कुंभ राशि पर शनि गोचर का प्रभाव
शनि कुंभ राशि के दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे और यह साढ़ेसाती के अंतिम चरण की शुरुआत करेगा। शनि का प्रभाव चतुर्थ, अष्टम और एकादश भाव पर पड़ेगा। इस दौरान शनि आपको सिखाएंगे कि किस प्रकार धन को बचाया जाए। हालांकि, इसके लिए कठिन परिश्रम करना होगा। यदि आप विदेश से जुड़े कार्य या व्यापार में हैं, तो इस गोचर के दौरान सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन कुटुंब के सदस्यों के बीच आपसी सहमति बढ़ सकती है। वहीं संपत्ति के लेन-देन में आपको लाभ हो सकता है। इस बीच आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी सही रहेगी। कड़ी मेहनत के बाद आय में वृद्धि के संकेत हैं।
विशेष सुझाव
जुलाई से नवंबर के बीच परिवार में असंतुलन और धन संचय में रुकावटें आ सकती हैं। हालांकि कठिन परिश्रम से इन समस्याओं का समाधान मिलेगा और आर्थिक लाभ भी हो सकता है।
उपाय
शनिवार के दिन श्री शनि चालीसा का पाठ करें और शनि भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें।
| शनि गोचर 2025 | |
| मेष राशि 2025 | तुला राशि 2025 |
| वृषभ राशि 2025 | वृश्चिक राशि 2025 |
| मिथुन राशि 2025 | धनु राशि 2025 |
| कर्क राशि 2025 | मकर राशि 2025 |
| सिंह राशि 2025 | कुंभ राशि 2025 |
| कन्या राशि 2025 | मीन राशि 2025 |
ये भी पढ़ें
| लव राशिफल 2025 | विवाह मुहूर्त 2025 |
| शनि गोचर 2025 | गृह प्रवेश मुहूर्त 2025 |
| चंद्र ग्रहण 2025 | नामकरण मुहूर्त 2025 |
| सूर्य ग्रहण 2025 | वाहन खरीद मुहूर्त 2025 |