फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shani Gochar 2025 effect of Saturn transit on Cancer in 2025

Shani Gochar 2025: साल 2025 में शनि गोचर इस राशि पर डालेगा सकारात्मक प्रभाव

Mon, 18 Nov 2024 03:42 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 18 Nov 2024 03:42 PM IST
सार

शनिदेव 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के इस गोचर का कर्क राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
 

विज्ञापन
Shani Gochar 2025 effect of Saturn transit on Cancer in 2025
शनि गोचर 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Shani Gochar 2025: शनिदेव को ज्योतिष में न्याय का ग्रह माना गया है। इसलिए जब भी शनि राशि परिवर्तन करते हैं तो उनका एक व्यापक प्रभाव देखने को मिलता है। शनिदेव 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ने वाला है।
विज्ञापन


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 आपके जीवन में कई बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। इस साल आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव होंगे जो आने वाले समय की रूपरेखा को तैयार करेंगे। इस दौरान कुछ बड़े ग्रह गोचर आपके व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करने के साथ ही पूरी दुनिया में भी अपना असर दिखाएंगे।
विज्ञापन


अनुशासन और कड़ी मेहनत के प्रतीक शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि भावनात्मक और आध्यात्मिक गहराई की राशि है। जब शनिदेव इस राशि में गोचर करेंगे, तो अध्यात्म बढ़ेगा और रचनात्मक अभिव्यक्ति भी बढ़ेगी। शनिदेव का यह गोचर सरकार को स्वास्थ्य जैसी चीजों पर ध्यान देने के लिए मजबूर करेगा। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक विकास के प्रति लोग जागरूक होंगे। इस दौरान व्यवहारिक कर्तव्य को संतुलित करने की आवश्यकता होगी और भावनाओं के साथ कर्म भी करना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के इस गोचर का कर्क राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनि गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव
शनि गोचर 2025 के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए शनिदेव सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इस गोचर के दौरान शनि आपके नवम भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे कर्क राशि पर चल रही शनि की कठिन स्थिति समाप्त हो जाएगी। आपके कार्यों में आ रही बाधाएं भी धीरे-धीरे समाप्त होंगी। यह शनि गोचर आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा, लेकिन कुछ समय सतर्क रहने की आवश्यकता है।

व्यापार और यात्राएं
व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी साबित होंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य होने लगेंगे, और आप दोनों एक साथ लंबी यात्राओं का आनंद लेंगे। एक-दूसरे के साथ समय बिताने और घूमने-फिरने से आपके रिश्ते में परिपक्वता और मिठास आएगी। आपसी गलतफहमियां भी दूर होंगी।

आर्थिक स्थिति
इस गोचर के प्रभाव से अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। खासतौर पर जुलाई से नवंबर के बीच आपको सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि इस समय स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसके बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।


शनि का प्रभाव
नवम भाव में स्थित शनि देव एकादश, तृतीय और छठे भाव पर दृष्टि डालेंगे। इसके प्रभाव से आपके विरोधी कमजोर होंगे, आय में वृद्धि होगी, और इच्छाओं की पूर्ति होगी। शेयर बाजार में किए गए निवेश से भी धन लाभ संभव है। हालांकि, इस दौरान पिताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

उपाय
शनिवार के दिन साबुत काली उड़द का दान करना लाभकारी रहेगा।

 
शनि गोचर 2025
मेष राशि 2025  तुला राशि 2025 
वृषभ राशि 2025  वृश्चिक राशि 2025 
मिथुन राशि 2025 धनु राशि 2025 
कर्क राशि 2025  मकर राशि 2025 
सिंह राशि 2025  कुंभ राशि 2025 
कन्या राशि 2025  मीन राशि 2025 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed