फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shani Gochar 2025 Effect of Saturn transit on ,scorpio In 2025 scorpio horoscope 2025 in hindi

Shani Gochar 2025: वृश्चिक राशि के जीवन में आएंगे कई महत्वपूर्ण बदलाव, यहां जानें शनि गोचर का प्रभाव

Thu, 21 Nov 2024 11:30 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 21 Nov 2024 11:30 AM IST
सार

साल 2025 में शनि का गोचर विशेष रूप से उन राशियों के लिए महत्वपूर्ण होगा, जिन पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए समझते हैं कि 2025 का गोचर वृश्चिक राशि के जीवन में क्या बदलाव लाएगा...

विज्ञापन
Shani Gochar 2025 Effect of Saturn transit on ,scorpio In 2025 scorpio horoscope 2025 in hindi
शनि गोचर 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Shani Gochar 2025: ग्रहों का गोचर ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। जब भी कोई ग्रह एक से किसी दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो सभी राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। नया वर्ष 2025 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इस नए वर्ष में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिसमें शनि का गोचर सभी राशियों के लिए एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना रहने वाली है। 

विज्ञापन


शनि को कर्मफल दाता और न्याय के देवता कहा जाता है। अपने गोचर के दौरान शनि जातकों के जीवन में गहरी छाप छोड़ते हैं। यह गोचर न केवल जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे करियर, धन, स्वास्थ्य और संबंधों पर प्रभाव डालता है, बल्कि व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का एहसास भी कराता है। शनि का यह गोचर विशेष रूप से उन राशियों के लिए महत्वपूर्ण होगा, जिन पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए समझते हैं कि 2025 का यह गोचर वृश्चिक राशि के जीवन में क्या बदलाव लाएगा।
विज्ञापन


शनि गोचर 2025: वृश्चिक राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि महाराज तीसरे और चौथे भाव के स्वामी होते हुए, शनि गोचर 2025 के दौरान आपके पंचम भाव में प्रवेश करेंगे। यहां से शनि आपकी सप्तम, एकादश और द्वितीय भावों पर दृष्टि डालेंगे, जिससे आपके जीवन के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गोचर का प्रभाव आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता लाएगा। आप अपने साथी के साथ और भी निकटता महसूस करेंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। यदि आप रिश्ते को गंभीरता से निभाने के इच्छुक हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। प्रयास करने पर अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह की संभावनाएं भी बन सकती हैं।

करियर के दृष्टिकोण से नौकरी बदलने का सही समय फरवरी से जून या नवंबर के बाद होगा। हालांकि, जुलाई से नवंबर के बीच नौकरी बदलने से बचें, क्योंकि यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। संतान से जुड़ी कुछ चिंताएं रह सकती हैं, लेकिन वे अपने क्षेत्र में प्रगति करेंगे।

आर्थिक रूप से यह गोचर आपकी आमदनी में सुधार ला सकता है। व्यापार में सफलता पाने के लिए आपको नई निवेश योजनाओं पर ध्यान देना होगा। शेयर बाजार में निवेश लाभदायक हो सकता है। साथ ही, धन संचय की आपकी प्रवृत्ति आर्थिक स्थिरता लाने में सहायक होगी।


उपाय
शनि का यह गोचर आपको अनुशासन और जिम्मेदारी के महत्व को समझाएगा। सही दिशा में मेहनत करेंगे, तो 2025 आपके लिए सकारात्मक बदलावों का साल बन सकता है। इसके लिए शनिवार के दिन 8 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शनि गोचर 2025
मेष राशि 2025  तुला राशि 2025 
वृषभ राशि 2025  वृश्चिक राशि 2025 
मिथुन राशि 2025 धनु राशि 2025 
कर्क राशि 2025  मकर राशि 2025 
सिंह राशि 2025  कुंभ राशि 2025 
कन्या राशि 2025  मीन राशि 2025 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed