Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shani Gochar 2025 effect of Saturn transit on Aries in 2025 mesh rashi par shani ki sade sati kab lagegi

Shani Gochar 2025: साल 2025 में इस राशि पर लगने जा रही है शनि की साढ़े साती, हो जाएं सावधान

Tue, 12 Nov 2024 03:00 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 12 Nov 2024 03:00 PM IST
सार

29 मार्च 2025 को रात 10:07 बजे, शनि अपनी कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो कि बृहस्पति के अधीन है। इस बदलाव के साथ, मकर राशि वालों की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी और मेष राशि के जातकों की साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी।

विज्ञापन
Shani Gochar 2025 effect of Saturn transit on Aries in 2025 mesh rashi par shani ki sade sati kab lagegi
शनि की साढ़ेसाती - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Shani Gochar 2025: शनि ग्रह, जो न्याय और अनुशासन का प्रतीक माने जाते हैं, लंबे समय से अपनी कुंभ राशि में स्थित थे। शनि अनुशासन सिखाने वाले हैं जो न्याय का सिद्धांत देते हैं। शनि एक शिक्षक की तरह हमारी ऊर्जाओं को एकत्रित कर उनसे सही काम लेना सिखाते हैं, ताकि हम जीवन में सही मार्ग पर चल सकें। वहीं यदि हम गलत मार्ग पर चलते हैं और बार-बार आगाह करने के बाद भी यदि हम नहीं समझते तो शनि हमें दंड देने का अधिकार भी रखते हैं।

विज्ञापन


29 मार्च 2025 को रात 10:07 बजे, शनि अपनी कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो कि बृहस्पति के अधीन है। इस बदलाव के साथ, मकर राशि वालों की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी और मेष राशि के जातकों की साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी। मेष राशि पर 30 साल बाद साढ़ेसाती लगने जा रही है।
विज्ञापन


शनि ग्रह लगभग ढाई वर्षों तक एक राशि में रहते हैं, यह सबसे लंबी अवधि तक एक राशि में गोचर करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। शनि के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि पर पहले चरण की, मीन राशि पर दूसरे चरण की, और कुंभ राशि पर तीसरे एवं अंतिम चरण की साढ़ेसाती का असर होगा। वहीं शनि की ढैया वृश्चिक राशि के लिए समाप्त होगी और धनु राशि के लिए शुरू होगी। कर्क राशि के लिए कंटक शनि का प्रभाव समाप्त होगा, जबकि सिंह राशि के लिए यह प्रभाव शुरू होगा। ऐसे में आइए जानते हैं मेष राशि पर शनि गोचर का क्या प्रभाव होगा...
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष राशि पर शनि गोचर का प्रभाव
शनि गोचर 2025 के दौरान, शनि देव मेष राशि में दशम और एकादश भाव के स्वामी रहेंगे और द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे मेष राशि की साढ़ेसाती का आरंभ होगा। इस स्थिति में, शनि की दृष्टि दूसरे, छठे, और नवें भाव पर पड़ेगी, जिससे लंबी यात्राओं का योग भी बन सकता है। इस दौरान आप विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त कर सकते हैं, और विदेश में लंबे समय तक ठहर भी सकते हैं। हालांकि, आपके खर्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है, जिससे आपकी आमदनी कम और खर्च अधिक हो सकते हैं। इस समय स्वास्थ्य समस्याएं उभरने की संभावना है जैसे आंखों में जलन या रोशनी में कमी, पैरों में चोट या मोच आदि।


अगर आपका व्यवसाय विदेश से जुड़ा है या आप किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करते हैं, तो विदेशी स्रोतों से धन लाभ का अवसर मिल सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य के लिहाज से, आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है, और बीमारियां प्रभावित कर सकती हैं। जुलाई से नवंबर के बीच, जब शनि वक्री अवस्था में होंगे, इन समस्याओं में वृद्धि हो सकती है, इसलिए इस समय विशेष सावधानी बरतें।

उपाय: मेष राशि वाले शनिवार के दिन श्री बजरंग बाण का पाठ करें।
 
शनि गोचर 2025
मेष राशि 2025  तुला राशि 2025 
वृषभ राशि 2025  वृश्चिक राशि 2025 
मिथुन राशि 2025 धनु राशि 2025 
कर्क राशि 2025  मकर राशि 2025 
सिंह राशि 2025  कुंभ राशि 2025 
कन्या राशि 2025  मीन राशि 2025 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed