Weekly Lucky Horoscope 5 to 11 October 2026: अक्तूबर का नया सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। माना जा रहा है कि इस दौरान ग्रहों की स्थिति और उनकी चाल का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। ऐसे में 5 से 11 अक्तूबर 2026 का सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और उन्हें आर्थिक मामलों में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही जातकों को सफलता-सम्मान, धन लाभ, विदेश यात्रा और प्रेम विवाह के मार्ग प्राप्त होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहने वाला है।
साप्ताहिक लकी राशिफल: इस सप्ताह इन 4 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, नौकरी में करेंगे तरक्की
Weekly Lucky Horoscope 5 to 11 October 2026: अक्तूबर का नया सप्ताह कुछ राशियों के लिए लकी रहेगा। जातकों को धन-लाभ, सफलता-सम्मान और नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए इनके बारे में जानते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को धन लाभ होगा और कोई मन की इच्छा पूरी होगी। कठिनाई भरे समय में आपके मित्र और शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे। यह सप्ताह आपके लिए गुडलक लेकर आने वाला है। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आपको कहीं से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना भी बन सकती है। इसके अलावा व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है।
अक्तूबर मनी राशिफल: वृषभ, कन्या और धनु के हाथ में टिकेगा पैसा, सिंह, कुंभ और मीन को रखना होगा खर्च पर काबू
कर्क राशि
इस सप्ताह आप अपने कार्यों को मनचाहे तरीके से पूरा कर सकेंगे। करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में आपको अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं, राजनेताओं एवं सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। नए-नए तरह के अवसरों में आपको लाभ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार के सिलसिले में विदेश से जुड़ने का मौका मिल सकता है। राजनीति से जुड़े कार्य करने वाले लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
अक्तूबर राशिफल 2026: किन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन और किसे मिलेगी टेंशन? पढ़ें मासिक राशिफल
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। कोई मन की इच्छा पूरी होगी। यदि आप किसी परेशानी से जूझ रहे थे, तो इस सप्ताह किसी प्रभावी या बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपका किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मिलने का योग भी बन सकता है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह पूरा सप्ताह शुभ फलदायी रहने वाला है।
लकी राशियां: शारदीय नवरात्रि में सूर्य की बदलेगी चाल, इन 3 राशि वालों को होगा धन लाभ
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। कुछ लोग सक्रिय होकर आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन फिर भी सफलता पाने की संभावनाएं बनी रहेंगी। उच्च शिक्षा की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। करियर-कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर भी निकलना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत मिल सकते हैं।
त्रिग्रही योग से खुलेगा इन 3 राशि वालों का भाग्य, परीक्षा से लेकर नौकरी तक मिलेंगे नए अवसर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।