फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 31 December 2021: साल के आखिरी दिन किन-किन राशियों के लिए रहेगा फायेदमंद, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 31 Dec 2021 12:12 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 31 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज के दिन विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज यदि आप किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज आप अपनी संतान के लिए कुछ कपड़े, मोबाइल आदि खरीदे, तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही ले अन्यथा कोई वाद विवाद हो सकता है। पारिवारिक बिजनेस में यदि व्यवसाय धीमी गति से चल रहा था, तो आज आप उसे तेज करने के लिए अपने भाइयों से सलाह करके किसी को भागीदार बना सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि अब कुछ समय बाद उनकी शादी का समय आने वाला है, जिसके कारण उनकी व उनके परिवार के सदस्यों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको भावनाओं में बहकर किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके विरोधी भी आपकी इस कमजोरी का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सतर्क कर रहना होगा। यदि आज किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दे, क्योंकि आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने  जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए सुखद रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों के कुछ मित्र भी उनके शत्रु बने नजर आएंगे, जिन्हें देखकर उन्हें हैरानी होगी। आज आप अपने ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने के लिए अपनी माताजी को लेकर जा सकते हैं। आज आप अपने परिवार के बच्चों के लिए कोई गिफ्ट आदि खरीद सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब पर ध्यान रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी बीमार मित्र से मिलने के लिए जा सकते हैं, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी धर्म-कर्म के प्रति रुचि भी बढी नजर आएगी, जिसके कारण आपका लोगों से मिलना जुलना भी लगा रहेगा। यदि आप आज किसी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान होकर जाना होगा, क्योंकि उसमें कोई दुर्घटना होने का भय बना हुआ है, इसलिए अभी कुछ समय के लिए रुक जाए, तो बेहतर होगा कि आज आपको किसी की मदद करते समय ध्यान देना होगा कि उसमें आपका स्वार्थ ना समझे, इसलिए आज किसी के मामले में सोच समझकर ही बोले, तो बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed