फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 30 December 2021: नौकरी और बिजनेस करने वाले इन चार राशि के लोगों मिलेगी कामयाबी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 30 Dec 2021 10:25 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 30 Dec 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनके बीच आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और उनको कोई संतान संबंधी खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। रोजगार की दिशा में जो लोग भी लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनके हाथ सफलता लगेगी, जिसके कारण वह फूले नहीं समाएंगे। आज यदि किसी सरकारी कार्य को आगे के लिए टालेंगे, तो उसमें भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए ऐसा बिल्कुल ना करें। 

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा व बाहर के खाने पीने पर भी नियंत्रण रखना होगा। यदि पेट संबंधी कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य ले। जीवनसाथी से कोई वाद विवाद होने के कारण आज आपको थोड़ा तनाव भी हो सकता है, लेकिन आप अपने माता पिता से अपने मन की बातें साझा करके आज अपने मन का बोझ भी हल्का करने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर ससुराल पक्ष से कोई अतिथि आगमन का सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आप अपने पारिवारिक कार्यों को करने में व्यस्त रहेंगे और ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ भी मिल सकता है। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने कुछ प्रतिद्वंद्वियों से सावधान व सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह उनकी तरक्की में बाधा डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। 

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज के दिन आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे, जिसके कारण व्यवसाय में भी आज आपके सहयोगी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको एक के बाद एक डील को फाइनल करने को मिलती रहेंगी। राजनीतिक दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनके आज कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, जिसके कारण उनके समर्थन में भी इजाफा होगा और उनको कुछ बेहतर अवसर भी हाथ लगेंगे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed