Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज यदि आप अपने धन को किसी मकान अथवा जमीन जायदाद को लेने में निवेश करेंगे, तो उसके लिए यह समय उत्तम रहेगा, इसलिए दिल खोलकर निवेश करें। यदि किसी विपक्षी से कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा, लेकिन आज आपके घर परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आप अपने व्यापार की किसी भी तरह की समस्या को सुलझाने के लिए अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो आपकी यह समस्या लंबी खिंच सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने जुलने जा सकते हैं। मेष राशिफल 2022
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप जिस भी किसी कार्य को करेंगे, उसे पूरे आत्मविश्वास से करेंगे और उसमें खूब धन भी अवश्य कमाएंगे। यदि आप विवाह योग्य है,तो आपके लिए पड़ोसियों की ओर से कोई विवाह प्रस्ताव आए, तो उसे स्वीकार करने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य करें। जीवनसाथी के साथ आज आप अपने संबंधों में मधुरता लाएंगे। यदि आज जीवनसाथी कोई सलाह दे, तो उस पर अमल अवश्य करें। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें, क्योंकि उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। वृषभ राशिफल 2022
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपका उत्साहवर्धक व्यतीत होगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको ध्यान देना होगा, कि किसी के चक्कर में आपको कोई गलत निर्णय अथवा कोई गलत काम ना करें, नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपकी तरक्की देखकर आपके शत्रु भी आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन आपको उनकी ओर ध्यान ना देकर आगे बढ़ना होगा, क्योंकि वह आपस में लड़कर ही समाप्त हो जाएंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्जा हो, तो आज आप उसे उतारने में भी सफल रहेंगे। आज आपको मन मुताबिक लाभ के कारण फूले ना समाएंगे। मिथुन राशिफल 2022
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज के दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति भरा रहेगा। यदि आज आप अपनी संतान के लिए अपने धन को एफडी अथवा फिक्स डिपाजिट आदि में निवेश करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। भविष्य में वह धन उनकी पढ़ाई में काम आएगा। यदि आपके पिताजी को आखों से सम्बन्धित कोई समस्या है, तो वह परेशान कर सकती है, आपको उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के साथ घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। कर्क राशिफल 2022