फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 25 December 2021: इन चार राशि के जातकों को रखना होगा अपने स्वास्थ्य का ध्यान, क्या कहता है अन्य राशि के जातकों का राशिफल

Sat, 25 Dec 2021 12:18 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके अंदर  भरपूर आत्मविश्वास रहेगा, जिसके कारण आप उन कार्यों को करेंगे, जिनसे आप अक्सर कतराते थे। आपके वह कार्य पूरे भी अवश्य होंगे और आपको उनसे लाभ भी अवश्य मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको व्यापार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।  आज आप अपनी बहन के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज व्यापार में लाभ मिलने से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है।
 मेष राशिफल 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज जीवन साथी से आप कुछ मुद्दों पर बातचीत करेंगे, अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। नहीं तो आपका प्रियजन आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिसमें कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर करने पर बातचीत हो सकती है। आज व्यापार में  आप किसी डील के फाइनल ना होने से थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।
 वृषभ राशिफल 2022  
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा, जिन्हें दूर करने मे आज आप  पूरा दिन व्यतीत कर देंगे। घर परिवार में आज कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकते हैं, जिनके कारण आप उलझनों  में फंसे रहेंगे, लेकिन आज आप सायंकाल के समय बातचीत से उन सभी समस्याओं का हल खोज सकते हैं, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। आज आपको अपने आप को फिट रखने के लिए योगा, जिम क्लास जाना भी जरूरी है, तभी आप अपने आप को फिट रख सकेंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आए, तो आपको उनके प्रति सचेत रहना होगा। 
मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति का दिन रहेगा। आज आपको अपनी आंखों से संबंधित कोई समस्या है, तो आपको उसका विशेष ख्याल रखना होगा। टीवी,  मोबाइल, लैपटॉप आदि से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। आज आपको कुछ बेवजह के खर्चा परेशान कर सकते हैं, इसलिए आपको आय को ध्यान मे रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको  परेशानी हो सकती है। आज के दिन आपको व्यवसाय में एक के बाद एक नए लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हे पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे।
कर्क राशिफल 2022 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed