Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी कर रहे जातकों की अपने किसी बड़े अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण वह उनका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आज सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपको कुछ सामाजिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। व्यापार में भी यदि आपने पिछले कुछ समय पहले कुछ योजनाएं लागू की थी, तो वह आज आपको लाभ दे सकती हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको व्यापार में भी दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिसके कारण आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त हो सकता है। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे। यदि आज नौकरी कर रहे जातक किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उनको आज कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। नौकरी में भी आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे और किसी की आलोचना पर ध्यान नहीं देंगे। व्यापार में आज आपको अत्यधिक निवेश करने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के कार्य की आज लोग तारीफ करेंगे, जिसके कारण उनके मित्रों व जन समर्थन में और भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।