फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 17 December 2021: नौकरी की तलाश में लगे इन चार राशि के लोगों को नया अवसर मिल सकता है

Fri, 17 Dec 2021 05:45 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 17 Dec 2021 05:45 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज के दिन आप अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंताग्रस्त रहेंगे, जिसके कारण आपसे अपने कार्यक्षेत्र में भी कुछ गलतियां हो सकती हैं और आपको अपने अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है, लेकिन आप अपने किसी करीबी से इस बारे में सलाह मशवरा करके अपनी चिंताओं से बाहर निकल जाएंगे। सायंकाल के समय अपने माता-पिता से कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श करेंगे, जिसमें आपको अपने भाइयों के साथ कीआवश्यकता होगी। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह की कोई बात चल रही थी, तो आज वह भी आपके किसी परिजन की मदद से समाप्त कर सकते हैं।

मेष राशिफल 2022 


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके परिवार का माहौल सुखमय रहेगा, क्योंकि आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप अपने भाई बहनों से कुछ पुरानी यादों को साझा करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा, लेकिन यदि आज आप अपने व्यापार में किसी से धन का लेनदेन करने जा रहे हैं, तो आपको इस मामले में सतर्क रहना होगा, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिचित के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

वृषभ राशिफल 2022  

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कामों की प्रशंसा होगी, जिसके कारण आज आपके शत्रु भी आपके मित्र बने नजर आएंगे, लेकिन फिर भी आपको उनसे सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में आपके शत्रु भी हो सकते हैं। आज आप अपने भाई बहनों के साथ मिलकर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में  मेहनत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को अभी तक अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह भी आज मिलवा सकते हैं।

मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन की यात्रा पर भी जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों का आज उन लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी जो काम कम करते है व बातें अधिक करते हैं, इससे ही उनको फायदा होगा, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, क्योंकि आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज आप अपने किसी कार्य के पूरा न होने के कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

कर्क राशिफल 2022 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed