Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022 | वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 | कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 | धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 | मीन राशिफल 2022
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपके घर के खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं, जिनको देखकर आप हैरान व परेशान रहेंगे, लेकिन आपके व्यापार में अत्यधिक धन लाभ होने के कारण आपके मन में शांति रहेगी, जो लोग प्राइवेट नौकरी से जुड़े हैं, उनको आज कोई दूसरा अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसे देखकर वह प्रसन्न होंगे। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि ऐसा कुछ हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने दिन का कुछ समय अपने भाई बहनों के साथ बिताएंगे, जिनसे अपने मन की कुछ बातें भी साझा करेंगे और अपने मन का बोझ हल्का करेंगे। आज यदि आप किसी कार्य को अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर करेंगे, तो उसमें आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार मे भी छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, लेकिन विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको नौकरी में आपके कुछ सीनियर्स कोई ऐसा काम सौंप सकते हैं, जिसमें आपको अत्यधिक मेहनत लगेगी, लेकिन आप अपनी मेहनत से सायंकाल तक उस कार्य को करने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आपको अपने अधिकारियों से शाबाशी मिलेगी। यदि आज आप किसी नई नौकरी को भी ज्वाइन करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें धन भी खर्च होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपका अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप अपने दिन का काफी समय गरीबों की सेवा अथवा दान पुण्य के कार्य में व्यतीत करेंगे, ऐसा करने से आपके मन की उलझनें थी, तो वह भी आज समाप्त होंगी, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। संतान की पढ़ाई से संबंधित आपको आज कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही थी, तो वह आज पक्की हो सकती है और परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है।