फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 10 January 2022: इन चार राशि वालों के लिए सोमवार का दिन रहेगा शानदार, नौकरी और बिजनेस में मिलेगा अच्छा परिणाम

Mon, 10 Jan 2022 07:41 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 10 Jan 2022 07:41 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज के दिन आपको विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपने बीते समय में संतान के लिए कहीं निवेश किया था, तो आपको वह दोगुना होकर मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर भी आपको मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। यदि आपके भाई बहन आपको आज कोई सीख दें, तो आपको उसे मानना बेहतर रहेगा। सांयकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपका अपने आस पडोस में किसी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Vrishabh Rashi Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, जो लोग कोई कारोबार करते हैं, उनको आज खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो उसमें आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है, इसलिए रुकना ही बेहतर है। आज आप अपने पिताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा ना करने के कारण उनसे डांट खानी पड़ सकती है। छोटे व्यापारी यदि आज अपने व्यवसाय में किसी नई योजना को लागू करेंगे, तो उसके लिए उनको अपने किसी परिजन से विचार विमर्श करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार की कुछ डीलों को लेकर व्यस्त रहेंगे, जिनके लिए आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी। आज आपको व्यापार में भी मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण भविष्य के लिए भी बचा पाने में सफल रहेंगे। आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी बुरी संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन अध्यात्म कार्य में व्यतीत होगा। आज आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो उनके लिए भी आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से कोई बेहतर अवसर आ सकता है। यदि आपकी माताजी से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आज आपको भी भागदौड करनी पड़ सकती है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज आपको अपने किसी सदस्य से धोखा मिलने के कारण परेशान रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed