फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 04 January 2022 : धनु, मकर और कुंभ समेत तीन राशि वालों को नौकरी में फायदा और धन लाभ के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 04 Jan 2022 07:48 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 04 Jan 2022 07:48 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपका अपने आसपास के लोगों से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुधरेगा और आपसी प्रेम बढेगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आज आपकी मधुर वाणी के कारण आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं। आज आपको बाहर के खाने पीने से परहेज रखना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको कुछ पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Vrishabh Rashi Rashifal 2022: वर्ष पर्यंत सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपको कड़े संघर्ष के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज यदि आप हिम्मत से किसी भी निर्णय को लेंगे, तो उसमें आप सफलता हासिल करेंगे, लेकिन आज यदि आपको कोई सलाह दे, तो आपको उस पर ध्यान देने से बचना होगा। आज आपको अपनी कड़ी मेहनत के बाद ही धन प्राप्त होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। आज आप अपनी संतान के लिए किसी अच्छे प्लान में पैसे में फिक्स करा सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए काम आएगी। आज आपके भाई बहनों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बनाए रखेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपका पारिवारिक माहौल उत्सव जैसा रहेगा, क्योंकि आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे व एक दूसरे से गिले-शिकवे भी दूर होंगे, लेकिन आज आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। आज आप सामाजिक गतिविधियो में भी शामिल हो सकते हैं और आप अपनी आर्थिक स्थिति से भी संतुष्ट रहेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आप कुछ खरीदारी करने जा रहे हैं,तो जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके करना ही बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज एक दूसरे के संग यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं लेकिन उसमें आपको अपने  परिवार के सदस्यों से बातचीत करना बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने किसी साथी से धोखा मिलने के कारण परेशानी होगी, जिसके कारण उनकी कुछ ढील भी लटक सकती हैं, इसलिए आपको धैर्य धारण करने की आवश्यकता है। आज आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को रखना होगा, नहीं तो आपका अधिक नुकसान हो सकता है और किसी से बात करते समय आज अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो उनको आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed