Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जा रहा है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी प्रेम जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। वहीं, पति भी इस अवसर पर अपनी पत्नी को उपहार देकर उनके प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करते हैं। इस दौरान पत्नि की राशि के अनुसार उपहार देना और भी खास होता है। इससे ग्रहों की विशेष कृपा भी बनी रहती हैं। ऐसे में अगर आप इस करवा चौथ पर अपनी पत्नी को कुछ खास देना चाहते हैं, तो उनकी राशि के अनुसार उपहार चुन सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस राशि की महिला को कौन-सा गिफ्ट देना शुभ माना जाता है।
{"_id":"6ae08aaca1963a993002790a","slug":"karwa-chauth-2026-gift-according-to-zodiac-sign-in-hindi-2026-10-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ 2026: पत्नी की राशि के अनुसार दें गिफ्ट, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और अपनापन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
करवा चौथ 2026: पत्नी की राशि के अनुसार दें गिफ्ट, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और अपनापन
Wed, 28 Oct 2026 03:15 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:15 PM IST
सार
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पति भी पत्नी को उपहार देकर प्यार जताते हैं। जानें राशि के अनुसार शुभ गिफ्ट।
विज्ञापन
Karwa Chauth 2026
- फोटो : अमर उजाला AI
Trending Videos
Karwa Chauth 2026
- फोटो : Instagram
- यदि आपकी पत्नी की राशि मेष है, तो आप उन्हें लाल रंग की साड़ी या इसी रंग से जुड़ा कोई उपहार दे सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, लाल रंग को इस राशि के लिए शुभ माना जाता है।
- वृषभ राशि की महिलाओं के लिए सफेद रंग के कपड़े या चांदी से जुड़ा कोई उपहार अच्छा विकल्प हो सकता है। मान्यता है कि सफेद रंग जीवन में शांति और सकारात्मकता का प्रतीक है।
- मिथुन राशि वाली महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां या हरे रंग के कपड़े उपहार में दे सकते हैं। मान्यता है कि हरा रंग सुख-समृद्धि, लाभ और उन्नति का प्रतीक माना जाता है।
Karwa Chauth 2026
- फोटो : AI
- कर्क राशि की महिलाओं को मोती से जुड़ा कोई उपहार दे सकते हैं। आप उन्हें मोती की माला, कानों के झुमके या मोती से बना कोई खूबसूरत आभूषण भेंट कर सकते हैं।
- सिंह राशि की महिलाओं के लिए सुनहरे रंग की साड़ी, चूड़ियां या इसी रंग से जुड़ा कोई उपहार अच्छा रहेगा। मान्यता है कि सुनहरा रंग आत्मविश्वास, आकर्षण और रिश्तों में आपसी समझ का प्रतीक है।
- कन्या राशि की महिलाओं को हरे रंग के कपड़े या हरे रंग से जुड़ा कोई उपहार दे सकते हैं। यह रंग प्रकृति, नई ऊर्जा और सकारात्मकता से जुड़ा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2026
- फोटो : adobe stock
- तुला राशि की महिलाओं के लिए गुलाबी या बादामी रंग का उपहार अच्छा विकल्प हो सकता है। आप उन्हें इस रंग की साड़ी, ड्रेस या कोई खूबसूरत एक्सेसरी दे सकते हैं।
- वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। ऐसे में आप अपनी पत्नी को लाल या पीले रंग से जुड़ा कोई उपहार दे सकते हैं। इस रंग की साड़ी, ड्रेस या चूड़ियां उनके लिए अच्छा विकल्प हो सकती हैं।
- धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इस राशि की महिलाओं को पीले रंग से जुड़ा कोई उपहार देना शुभ माना जाता है। आप उन्हें पीले रंग के कपड़े, आभूषण या मिठाई भेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Karwa Chauth 2026
- फोटो : Adobe
- मकर राशि की महिलाओं के लिए नीले रंग का उपहार अच्छा विकल्प हो सकता है। आप उन्हें नीले रंग की साड़ी, ड्रेस या कोई आकर्षक एक्सेसरी दे सकते हैं।
- कुंभ राशि की महिलाओं को सोने के आभूषण या सुनहरे रंग से जुड़ा कोई उपहार दे सकते हैं। आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार उनके लिए खूबसूरत नेकलेस, अंगूठी या कानों के झुमके चुन सकते हैं।
- मीन राशि की महिलाओं के लिए पीले रंग से जुड़ा उपहार अच्छा माना जाता है। आप उन्हें पीले रंग की साड़ी, ड्रेस या कोई खूबसूरत आभूषण भेंट कर सकते हैं।
सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ पर जानें सरगी का समय, पूजाविधि, कथा और 50 शहरों में चांद निकलने का समय
करवा चौथ 2026: पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने से पहले जान लें पूजा की पूरी सामग्री, यहां देखें लिस्ट
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।