{"_id":"61a71de25e75f3591804e19f","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-02-december-2021-dainik-rashifal-daily-horoscope-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 02 December 2021: गुरुवार का दिन इन चार राशियों के लिए रहेगा आर्थिक नजरिए से फायदेमंद","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 02 December 2021: गुरुवार का दिन इन चार राशियों के लिए रहेगा आर्थिक नजरिए से फायदेमंद
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 02 Dec 2021 07:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि के लिए रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न होंगे। यदि आज आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सावधानी बरतें, नहीं तो आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज अचानक से अपने पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी देखकर आप कुछ मानसिक तनाव व दबाव महसूस करेंगे, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। आज आपके व्यवसाय में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको उनसे बच कर रहना होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो उसमें आपको जोखिम उठाना पड़ सकता है। आज यदि आपको अपना कोई पुराना मित्र मिले, तो आपको उसमें अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आज आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मन को संतोष देने वाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से कोई उपहार व सम्मान प्राप्त हो सकता है, जिससे उनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप किसी कार्य के संपन्न होने से प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि आज आप अपने भविष्य की कुछ योजनाओं में निवेश करेंगे, तो वह योजनाएं भविष्य में आपको भरपूर लाभ देंगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरीपेशा जातकों की पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने अधिकारियों द्वारा कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा और उनका कार्य करने में भी खूब मन लगेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जो उनकी खुशी में चार चांद लगाएगे। यदि परिवार में लंबे समय से कोई कलह पैर पसारे हुए थे, तो आज वह समाप्त हो सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।