फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2025 Shubh Yog: इस शुभ नक्षत्र और योग में महाशिवरात्रि , इन 3 राशियों की बदल सकती है किस्मत

Wed, 05 Feb 2025 01:16 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 05 Feb 2025 01:16 PM IST
सार

Maha Shivratri 2025 Lucky Rashi: इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह का प्रतीक माना जाता है। यह दिन इसीलिए भी ख़ास है क्योंकि महाशिवरात्रि पर बेहद खास योग बन रहा है। 

विज्ञापन
Maha Shivratri 2025 Shubh Sanyog these zodiac signs may get lucky in hindi
महा शिवरात्रि 2025 दुर्लभ संयोग - फोटो : amar ujala

Maha Shivratri 2025 Durlabh Sanyog: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पर्व देवों के देव भगवान महादेव को समर्पित है। हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस वर्ष, महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन को भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह का दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने और व्रत रखने से व्यक्ति को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है, साथ ही जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। महाशिवरात्रि के इस विशेष अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों को भव्यता से सजाया गया है।



इस वर्ष महाशिवरात्रि विशेष महत्व रखती है, क्योंकि ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा, जो शाम 5:08 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही परिध योग भी बन रहा है, जिससे इस दिन की गई पूजा को अत्यंत शुभ माना जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि इस योग में शिव-पार्वती की पूजा करने से भाग्य में वृद्धि होती है और जीवन के दुखों का निवारण होता है। इस साल की महाशिवरात्रि कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी, जिन पर भोलेनाथ की कृपा बरसने की संभावना है। आइए, जानते हैं इन राशियों के बारे में।


Surya Guru Ka Kendra Yog: सूर्य और बृहस्पति बनाने जा रहे हैं केंद्र योग, इन राशियों को मिल सकती है खूब सफलता

Maha Shivratri 2025 Shubh Sanyog these zodiac signs may get lucky in hindi
महा शिवरात्रि 2025 दुर्लभ संयोग - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
महाशिवरात्रि मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ है। इस समय कार्यस्थल पर पदोन्नति की संभावना बन रही है। यदि आप अपने व्यवसाय को सही तरीके से संचालित करते हैं, तो नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं, जिससे आप आर्थिक लाभ भी कमा सकते हैं। आपके परिश्रम का फल आपको अवश्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी हुई है। इस दिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाने से आपकी यश प्राप्ति की संभावनाएं और बढ़ जाती हैं।

Maha Shivratri 2025 Shubh Sanyog these zodiac signs may get lucky in hindi
महा शिवरात्रि 2025 दुर्लभ संयोग - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आपके कार्यों में प्रगति के अवसर मिलेंगे। यदि आप सही तरीके से व्यापार करते हैं, तो आप एक बड़ा व्यापार कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ दिलाएगा। जो कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, वे पूरे होने लगेंगे। इस दिन शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2025 Shubh Sanyog these zodiac signs may get lucky in hindi
महा शिवरात्रि 2025 दुर्लभ संयोग - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
आर्थिक दृष्टिकोण से सिंह राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि अत्यंत शुभ साबित होगी। आपको धन कमाने, कर्ज से मुक्ति पाने और अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। यदि आप नया घर, कार या अन्य संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ आएंगी, और अविवाहित व्यक्तियों को विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस दिव्य शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से प्रेम और रिश्तों में मजबूती आएगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed