फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Education Horoscope 2022: नववर्ष 2022 में प्रतियोगी परीक्षाओं में किन राशि के छात्रों को मिलेगी खुशियां और किसे करना होगा थोड़ा इंतजार

Thu, 02 Dec 2021 07:38 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 02 Dec 2021 07:38 AM IST
विज्ञापन
education horoscope 2022 know how to impact of all 12 zodiac signs for students
Aries horoscope 2022 - फोटो : अमर उजाला
Education Horoscope 2022: अगले महीने हम सभी नए वर्ष 2022 में प्रवेश कर जाएंगे। नए साल में हम सभी को काफी उम्मीदें और इच्छाएं होती हैं। आइए जानते हैं साल 2022 में छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2022...


मेष (Aries)
जो छात्र मेष राशि वाले हैं उनके लिए साल 2022 मिला- जुला रहने वाला सिद्ध होगा। साल के शुरुआती कुछ महीनों में छात्रों को मेहनत करनी पड़ सकती है। मेष राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा  के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए साल मिला जुला रहेगा। नवंबर के बाद छात्रों के लिए समय अच्छा बीतेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो पूरे साल छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा? विस्तार से पढ़ें

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022
education horoscope 2022 know how to impact of all 12 zodiac signs for students
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ (Taurus)
वृष राशि के छात्रों के लिए नया साल 2022 बहुत अच्छा बीतने के संकेत हैं। इस राशि के छात्र अपने विषय का बहुत ज्यादा रूचि लेकर अध्ययन करेंगे जिस कारण से उनको अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। जो छात्र उच्च संस्थान में पढ़ने के विषय में सोच रहे हैं उनका सपना साकार हो सकता है। प्रतियोगी परिक्षाओं के लिहाज से साल 2022 अच्छा रहेगा। सफलता प्राप्ति हो सकती है।
education horoscope 2022 know how to impact of all 12 zodiac signs for students
gemini rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन (Gemini)
सफलता का कोई शार्टकट रास्ता नहीं होता है। कडी मेहतन और लगन से ही किसी लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। मिथुन राशि के जातकों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में यह साल बेहतर परिणाम दिलाएगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह साल फलदाई साबित होगा। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को प्रतिष्ठित कॉलेजों और संस्थानों में नौकरी मिलने की संभावना है।  जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन छात्रों को अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बाद सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
education horoscope 2022 know how to impact of all 12 zodiac signs for students
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि (Cancer)
जो छात्र कर्क राशि से संबंध रखते हैं उनके लिए वर्ष 2021 की शुरुआत कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जनवरी से अप्रैल का समय अच्छा नहीं रहने वाला है। अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपनी पढ़ाई में ध्यान न खोएं या किसी भी बात से विचलित न हों।  जो जातक प्रतियोगी परीक्षा में लगे हुए हैं उनके लिए परिणाम कुछ अच्छा नहीं रहने वाला है।
विज्ञापन
education horoscope 2022 know how to impact of all 12 zodiac signs for students
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
सिंह ( leo)
साल के शुरुआती महीनों में ही सिंह राशि को छात्रों को अच्छी खासी सफलता प्राप्त होगी। अप्रैल के बाद का समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को अच्छे  संस्थानों में दाखिला मिल सकता है। वहीं  जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा की चाहत रखते हैं उनके लिए साल के आखिरी हिस्से सितंबर से दिसंबर में शुभ समाचार हासिल हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed