फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि, सूर्य और शुक्र समेत 6 ग्रहों का बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों को हो सकता है अचानक लाभ

Sun, 09 Feb 2025 03:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 09 Feb 2025 03:16 PM IST
सार

मार्च के महीने में 6 प्रमुख ग्रह एक साथ मीन राशि में आएंगे। जिससे दुर्लभ संयोग का निर्माण होगा। 

विज्ञापन
astrology yog in march month made auspicious yog in pisces these zodiac sign
मार्च महीने में ग्रहों का दुर्लभ संयोग - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित अंतराल पर ग्रहों का गोचर और अन्य दूसरे ग्रहों के साथ युति से कई तरह के दुर्लभ संयोग का निर्माण होता है। जब-जब ग्रहों के संयोग से दुर्लभ योग बनता है तब-तब इसका असर देश-दुनिया के साथ सभी मनुष्यों के जीवन पर भी होता है। मार्च के महीने में कुछ ऐसा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है जिसमें 6 ग्रह एक साथ मीन राशि में मौजूद होंगे। ये 6 ग्रह इस प्रकार होंगे। राहु, शुक्र, शनि, बुध, सूर्य और चंद्रमा। आपको बता दें कि राहु और शुक्र मार्च के महीने में पहले से ही मीन राशि में स्थित होंगे। वहीं शनि 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध भी पहले से मीन राशि में होंगे और 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में होंगे और चंद्रमा 28 मार्च को मीन राशि में मौजूद रहेंगे। इस तरह से 29 मार्च को मीन राशि में 6 प्रमुख ग्रहों एक साथ मीन राशि में रहेंगे। इन 6 ग्रहों के दुर्लभ संयोग से कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ संकेत है। आइए जानते हैं इस दुर्लभ संयोग में किन-किन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। 


 
               वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

astrology yog in march month made auspicious yog in pisces these zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्च के महीने में 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इन 6 ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग आपकी कुंडली में दशम भाव में बनेगा। यह भाव करियर और कारोबार का होता है, ऐसे में मिथुन राशि के जातकों के लिए काम-धंधे में जबरदस्त लाभ मिलने के प्रबल संकेत हैं। इस राशि के जातकों को कार्यस्थल पर अपनी मेहनत और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे नया मुकाम को हासिल करने में कामयाब होंगे। जो लोग नौकरीपेशा है उनको अपने कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। नए अवसरों में वृद्धि होगी। सेहत में पहले के मुकाबले बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। घर-परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। 

Mercury Transit 2025: बुध करेंगे अपनी नीच राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को रहना होगा जरा बचके

astrology yog in march month made auspicious yog in pisces these zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए मीन राशि में 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग अच्छे दिन के आने के संकेत हैं। यह दुर्लभ संयोग आपकी राशि से सप्तम भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में जो लोग किसी के साथ मिलकर कोई साझेदारी आदि में काम कर रहे हैं उनके लिए अच्छा है। बिजनेस पहले के मुकाबले तेज गति से आगे की तरफ बढ़ेगा। वहीं कुंडली का सप्तम भाव आपके जीवन साथी का भी होता है ऐसे में आपके दांपत्य जीवन में प्रेम संबंधों मजूबती आएगी। जो लोग व्यापार आदि में हैं उनके लिए कुछ नए अवसर आ सकते हैं। पार्टनरशिप में अच्छा खासा मुनाफा होने के संकेत हैं। आपको कार्यस्थल पर शुभ समाचार मिल सकता है और प्रेम विवाह करने वाले जातकों की इच्छाएं पूरी हो सकती है समय अनुकूल रहेगा। 
Weekly Horoscope (10 to 16 Feb): फरवरी का दूसरा सप्ताह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
astrology yog in march month made auspicious yog in pisces these zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
मार्च माह में 6 प्रमुख ग्रहों के शुभ संयोग का अच्छा खासा लाभ कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। यह दुर्लभ संयोग आपकी कुंडली के दूसरे स्थान धन भाव में बनेगा। ऐसे में आपको अचानक धन लाभ प्राप्ति करने के योग हैं। कार्यस्थल पर आपको अच्छी सफलता मिलेगी। करियर में प्रमोशन और वेतन वृद्दि के योग हैं। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed