मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह किसी भी कार्य को आप जितने मनोयोग और परिश्रम से करेंगे आपको उसमें उतने ही शुभ फलों की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत भले ही थोड़ी आपाधापी भरे रहे लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर आ जाएंगी।
सप्ताह के मध्य से ही आपको मनोकूल परिणाम की प्राप्ति होने लगेगी। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली होगी। कारोबार से जुड़े लोगों की सप्ताह के मध्य तक कोई बड़ी कारोबारी डील हो सकती है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कारोबार में अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना बनेगी। मार्केट में फंसा धन आसानी से निकल आएगा। कुल मिलाकर आपकी आमदनी बढ़ेगी। नौकरीपेशा को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर दोनों आपके समर्थन और सहयोग के लिए तत्पर दिखाई देंगे। इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च हो सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ है। परिवार में एकता और सामंजस्य बना रहेगा। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर उसके साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान हनुमत साधना करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
2 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य भरोसे बैठे रहने की बजाय कर्म की साख को हिलाना होगा, तभी जाकर आपको मनचाहे लक्ष्य की प्राप्ति संभव हो पाएगी। इस सप्ताह आपके भीतर कार्य को टालने की प्रवृत्ति पनप सकती है। ऐसे में आलस्य छोड़कर आज के काम को आज ही समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा हाथ आया अवसर निकल सकता है।
सप्ताह के मध्य में अचानक से सोचे हुए कार्यों में बाधाएं आने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको अपने सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी। वित्तीय दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए मध्यम फलप्रद रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो कारोबार में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। साथ ही साथ धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को सीनियर के साथ किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है। मनचाहे पद की प्राप्ति अथवा मनचाही जगह पर तबादले की कामना पर अड़चनें आ सकती हैं। इस सप्ताह परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। किसी विषय विशेष को लेकर परिवार के सदस्यों से अनबन होने की आशंका है।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
3 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं लाभ लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। नौकरी एवं व्यवसाय से संबंधित मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के नेतृत्व गुण में विकास होगा। इस पूरे सप्ताह बॉस आप पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। आपको कोई विशेष पद अथवा जिम्मेदारी मिल सकती है।
वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह शुभ बना हुआ है। भूमि-भवन का लाभ होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए आपकी प्रशंसा होगी। आप अपने कार्य-कौशल से अपने लिए लाभ की स्थितियां बनाने में सफल होंगे। आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी।
मिथुन राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत से जुड़ी किसी भी दिक्कत को नजरंदाज करने से बचना चाहिए अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट हो सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारी से बचें। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणेश चालीसा का पाठ करें।
4 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को आधा-अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए। किसी भी कार्य में मनचाही सफलता को पाने के लिए उसे उसे पूरे मनोयोग के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
सप्ताह के पूर्वार्ध में भाग्य का अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण कार्यों में व्यवधान एवं विलंब देखने को मिल सकता है। इस दौरान किसी भी कार्य को टालने की स्थिति आपके लिए घातक साबित हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन का लेनदेन करते समय तथा कारोबारी डील करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलप्रद है।
सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से आए कुछेक बड़े खर्चों के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे निबटाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम एवं प्रयास की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी एवं व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
5 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार और रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरी तरह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपको स्वजनों के साथ अच्छे पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के प्रारंभ में किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान अचानक से लंबी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। यात्रा शुभ एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार से संबंधित अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नवीन रोजगार की प्राप्ति संभव है।
सप्ताह के मध्य में अटके हुए कार्यों में प्रगति आएगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति संभव है। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को उनके परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।
व्यवसाय में अपेक्षा के अनुरूप प्रगति एवं लाभ होने पर संतोष का अनुभव होगा। मित्रों एवं सहयोगियों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने पर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी।
उपाय: प्रतिदिन सूर्योपसना तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।