Aaj Ka Rashifal 09 February:
आज का दिन सभी 12 राशियों में से कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज के दिन कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज के दिन थोड़ा सतर्क रहना होगा। इसके अलावा कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित होगा। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको यदि लंबे समय से समस्या चल रही थी, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपको बिजनेस के लिए लोगों पर भरोसा करना होगा, लेकिन आप किसी पर अंधा भरोसा ना करें। भाई-बहनों से आपकी कोई खटपट हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपको नौकरी में मनमुताबिक काम मिलने से आप उन्हे आसानी से पूरा करके देंगे। आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, वह बेहतर रहेंगे। आपको अपनी अनावश्यक खर्चो को करने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के सहयोगियों की किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कोई समस्या थी, तो आप उसे बातचीत के जरिए दूर करेंगे। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्होंने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। एक साथ आपको कई काम हाथ लगेंगे। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको यदि काम को लेकर कोई उलझन चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देगी।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने कामों से अपने बॉस को खुश रहेंगे। आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से खुशी होगी। आपको अपने धार्मिक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नया करने की आदत बढ़िया रहेगी। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।