फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 27 Dec: मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि वालों पर सितारे रहेंगे मेहरबान, जानें बाकी राशियों का हाल

Fri, 27 Dec 2024 07:34 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 27 Dec 2024 07:34 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 27 दिसंबर का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 27 December 2024 mesh mithun kark singh kanya kumbh
दैनिक राशिफल- 27 दिसंबर 2024 - फोटो : अमर उजाला
Daj Ka Rashifal 27 December: 

आज शुक्रवार, 27 दिसंबर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि का दिन है। आज के दैनिक राशिफल में कुछ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी विशेष रूप से मेहरबान रहेंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और धन-दौलत में इजाफा और कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आज के दिन यानी 27 दिसंबर 2024 को सूर्य धनु राशि में जबकि चंद्रमा तुला राशि में गोचरस्थ है। आज के दिन विशाखा नक्षत्र के साथ धृति योग का संयोग बना हुआ। मौटे तौर पर आज के राशि की बात करें तो मेष राशि वालों को नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वृषभ राशि वालों को काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। सिंह राशि वालो के लिए आज का दिन काफ महत्वपूर्ण रह सकता है। कन्या और धनु राशि वालों को आज के दिन सतर्क रहकर कोई काम करना होगा। बाकी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित 27 दिसंबर का राशिफल...

 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 27 December 2024 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए नौकरी के मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन यदि आपने कामों में अपनी चलायी, तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपके व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपका कोई काम बिगड़ने से थोड़ी समस्याएं आ सकती है।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 27 December 2024 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र के कामों में कुछ व्यवधान महसूस करेंगे, जिसके लिए आप अपने बॉस से बातचीत कर सकते हैं। राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा। किसी नए काम की शुरुआत आप सोच समझकर करें, तो बेहतर रहेगा। किसी दूसरे के मामले में आप बेवजह ना बोले। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स तैयारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 27 December 2024 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में यदि अपने सहयोगियों से कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें सभी लोग व्यस्त नजर आएंगे। आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 27 December 2024 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा प्लान करने के लिए रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को लेकर आप किसी डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात छुपाकर रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आपको अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढाएं, क्योंकि उसमें कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed