Aaj Ka Rashifal 14 January:
आज मकर संक्रांति है, जिसमें ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। आज दिनभर ग्रहों का शुभ संयोग बना रहेगा। आज माघ माह की प्रतिपदा तिथि है। साथ पुनर्वसु नक्षत्र और विष्कंभ का योग बन रहा है। मेष राशि वालों के लिए सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वृषभ राशि वालों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। कर्क राशि वालों की भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वहीं धनु राशि वालों को आज काम को टालने से बचना होगा। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा ? पढे़ं अपना आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 14 January 2025)
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसमें आप डील बिल्कुल ना दें। आप किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अपने गृहस्थ जीवन पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार के सदस्य से पारिवारिक लड़ाई-झगड़ों को लेकर आपका मन परेशान रहेगा, जिसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। आपको अपनी इनकम के साथ-साथ खर्चों पर भी कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके मित्र के रूप में कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी पुराने निवेश से लाभ दिलाने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आप व्यस्त रहने के कारण भी परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी काम के समय से पूरा न होने से निराशा हाथ लगेगी। बिजनेस में यदि कामों में कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। नौकरी बदलने के प्रयास आपको अच्छी सफलता देंगे।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आर्थिक मामलों में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपनी शौक की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी होगी। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी दूर रहने पर परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी छवि खूब निखरेगी।