फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 07 Dec 2024 06:52 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 07 Dec 2024 06:52 AM IST
सार

आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 7 दिसंबर का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 7 December Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
7 December Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 07 दिसंबर का राशिफल...

 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
Aaj Ka Rashifal 7 December Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी से यदि आपने कोई वादा किया था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनकी अपने किसी पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है। आपको कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

Aaj Ka Rashifal 7 December Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
आज आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील चल रही थी, तो उसके भी लटकने की संभावना है। आप किसी पारिवारिक समस्या को लेकर टेंशन में रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श की आवश्यकता होगी। आपको धर्म-कर्म के कार्यों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 7 December Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आज नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपके कुछ खर्च आपको परेशान करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में कोई बदलाव करना आपको नुकसान दे सकता है। आपको अपने सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 7 December Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने बिजनेस में तरक्की करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। करियर को लेकर भी आपको कोई टेंशन नहीं रहेगी। जीवनसाथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपकी काफी मुश्किलें कम होगी। आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed