फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

December Horoscope 2024: दिसंबर में इन चार राशियों को नौकरी, व्यापार और करियर में मिलेगी कामयाबी

Tue, 03 Dec 2024 04:40 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 03 Dec 2024 04:40 PM IST
सार

Monthly Horoscope 2024: साल के आखिरी माह यानी दिसंबर की शुरूआत हो चुकी है। यह माह सभी जातकों के लिए बेहद खास होने वाला है। 

विज्ञापन
December lucky rashiya name know December Horoscope 2024 in hindi
Monthly Horoscope 2024 - फोटो : अमर उजाला

Monthly Horoscope 2024: साल के आखिरी माह यानी दिसंबर की शुरूआत हो चुकी है। यह माह सभी जातकों के लिए बेहद खास होने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार दिसंबर माह में कई बड़े ग्रह गोचर होने वाले है, जिसका प्रभाव जातकों पर नववर्ष 2025 तक रहेगा।



पंचांग के अनुसार माह की शुरुआत शुक्र के राशि परिवर्तन से हो चुकी है। इसके बाद 07 दिसंबर को मंगल कर्क राशि में वक्री होंगे। वहीं 11 दिसंबर 2024 को बुध भी वृश्चिक राशि में उदय होने जा रहे हैं। ऐसे में ये सभी गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी हो सकते हैं। इन जातकों को घर-परिवार से लेकर नौकरी व्यापार में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

December lucky rashiya name know December Horoscope 2024 in hindi
Monthly Horoscope 2024 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए दिसंबर माह बेहद शुभ रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम हासिल होंगे। इस समय आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि पहले किसी योजना में निवेश किया था, तो उससे बड़ा लाभ मिलने की संभावना बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। इस समय आपको कार्यों में सफलता जल्दी जल्दी प्राप्त होगी। कोर्ट-कचहरी में चला आ रहा मामला आपके पक्ष में रहेगा। 

December lucky rashiya name know December Horoscope 2024 in hindi
Monthly Horoscope 2024 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार सिंह राशि के लिए साल का आखिरी माह बेहद लाभकारी है। दिसंबर माह में आपको धन लाभ के कई अवसरों की प्राप्ति होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने के कारण करियर में भी सफलता हासिल होगी। विवाह के लिए किसी योग्य जातक का रिश्ता आ सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आप किसी मनचाही वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
December lucky rashiya name know December Horoscope 2024 in hindi
Monthly Horoscope 2024 - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
दिसंबर का महीना आपके लिए खास रहने वाला है। जीवनसाथी का पूरा साथ व सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस माह धन कमाने के नए नए अवसर प्राप्त होंगे। इस माह परिवार के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
December lucky rashiya name know December Horoscope 2024 in hindi
Monthly Horoscope 2024 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
दिसंबर माह में आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होगा। आपके लिए यह समय लाभ के अवसरों से भरा है। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इस माह आपके आय के स्रोतों में भी इजाफा होगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed