फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और कन्या राशि वालों को मिल सकती है कोई बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 02 Dec 2024 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 02 Dec 2024 07:24 AM IST
सार

आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 2 दिसंबर का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 2 December Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
दैनिक राशिफल- 2 दिसंबर - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 
Aaj Ka Rashifal 2 December Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको बिजनेस की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपकी अपने बॉस से खटपट हो सकती है, इसलिए कार्यक्षेत्र में लोगों से काम से काम ही मतलब रखें। आप अपने पिताजी से पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपका कोई पैतृक संपत्ति का बंटवारा होने से आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।
 
Aaj Ka Rashifal 2 December Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर रहने वाला है। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। आप बेफिजूल के खर्चों को लेकर थोड़ी टेंशन में रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगाने के बारे में सोचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 2 December Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप कामों को लेकर मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 2 December Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे आपके कामों में कुछ रुकावट अवश्य आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा को दे सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें नहीं तो वह कानूनी मामला भी हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed