जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
{"_id":"61e6907705a0e34442495429","slug":"feng-shui-tips-keep-these-5-plants-at-your-home-according-to-feng-shui-vastu-will-remove-every-problem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Feng Shui Tips: पैसों से जुड़ी हर समस्या को दूर करेंगे वास्तु फेंगशुई के ये 5 पौधे","category":{"title":"Feng Shui","title_hn":"फेंग शुई","slug":"feng-shui"}}
Feng Shui Tips: पैसों से जुड़ी हर समस्या को दूर करेंगे वास्तु फेंगशुई के ये 5 पौधे
Wed, 19 Jan 2022 08:11 AM IST
विनोद शुक्ला
अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 19 Jan 2022 08:11 AM IST
विज्ञापन
Vastu tips for plants
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाली सबके मन को भाती है। मन को सुकून और शांति देती है। हमारे घर को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान कर सकारात्मक ऊर्जा और शुद्ध वायु देती है जिससे हम स्वास्थ्य और खुश रहते हैं। वास्तु फेंगुशई की मानें तो कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनको घर में लगाना अशुभ रहता है और कुछ ऐसे पौधे हैं जिनको लगाने से आर्थिक समस्या दूर होती है और सुख-शांति आती है। आइए जानते हैं ऐसे ही पौधों के बारे में जो आपकी आर्थिक उन्नति में मददगार हो सकते हैं।
money plant
हरा-भरा मनी प्लांट
इस पौधे के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि और पैसा आता है। ज्योतिष के अनुसार मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है इसलिए मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में ही रखना शुभ माना गया है, यहां रखा मनी प्लांट सुख-सौभाग्य को बढ़ाता है। इसे लगाने से परिवार के लोगों में प्रेम बना रहता है और आर्थिक तंगी नहीं होती। मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में ना रखें।
बांस का छोटा पौधा
- फोटो : social media
बांस का पौधा
बांस के पौधे को शुभ, सौभाग्य और लम्बी आयु का प्रतीक माना गया है। वास्तुविज्ञान के अनुसार यदि बांस के पौधे को दिशाओं के अनुरूप सही स्थान दिया जाए तो ये चमत्कारिक लाभ प्रदान करता है। बांस का अद्भुत पौधा नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म करता है,वहीं यह अपने आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है अतः इसे घर में अवश्य लगाना चाहिए। इसे लाल रिबन से बांधकर और कांच के बाउल में पानी डालकर रखना चाहिए। कांच के जार में छोटे आकार के बांस के पौधों को लाल धागे में बांधकर दुकान, प्रतिष्ठान में ईशान या उत्तरी दिशा में रखने से आर्थिक प्रगति होने लगती है। जीवन में धन की कभी कमी महसूस न हो इसके लिए 6 बांस के डंठल का प्रयोग आपको लाभ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : istock
तुलसी
देवी लक्ष्मी का स्वरुप तुलसी को घर के उत्तर, ईशान या पूर्व दिशा में लगाने से माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। घर के आंगन में या छत पर तुलसी को रोज सुबह-शाम जल चढ़ाएं। शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है एवं धन की कमी नहीं रहती।
विज्ञापन
पीस लिली
लिली का पौधा
सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर यह पौधा घर के लोगों में खुशियां, सौहार्द बढ़ाता है। लिली के पौधे की खासियत है कि इसे घर में लगाने से घर के सदस्यों का व्यवहार आपस में अच्छा रहता है। इसलिए इस पौधे को अपने घर के लिविंग रुम या फिर मेडिटेशन वाले कमरे में लगाना चाहिए।आर्थिक उन्नति के लिए सफ़ेद लिली को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।