{"_id":"64fd87a7332762e82b064fc5","slug":"nit-hamirpur-recruitment-for-84-posts-through-national-testing-agency-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIT Hamirpur: एनआईटी में भरे जाएंगे 84 पद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIT Hamirpur: एनआईटी में भरे जाएंगे 84 पद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से होगी भर्ती
Sun, 10 Sep 2023 02:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:40 PM IST
सार
रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोती ने बताया कि संस्थान में गैर शिक्षक वर्ग के कुल 84 पदों पर भर्तियां होनी हैं। 20, 21 और 22 सितंबर को छंटनी परीक्षाएं होंगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से भर्ती परीक्षा होगी।
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में गैर शिक्षक वर्ग के 84 पद भरे जाएंगे। इसके लिए भर्ती परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। 20, 21 और 22 सितंबर को परीक्षाएं होंगी। परीक्षा केंद्र एवं सिटी सूचना स्लिप 13 सितंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पूर्व डाउनलोड किए जा सकेंगे। पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से भर्ती परीक्षाएं हो रही हैं। एनआईटी में कनिष्ठ, वरिष्ठ सहायक समेत विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
संस्थान ने पांच कैडरों में खाली पदों को भरने के लिए जून-जुलाई में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की छंटनी पूरी हो चुकी है। जो योग्यता रखते हैं, वे लिखित परीक्षा देंगे। एनआईटी में गैर शिक्षक वर्ग के पद करीब पांच साल से खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
पहले आवेदन के बाद लिखित परीक्षा नहीं हो पाई थी और बाद में संस्थान ने भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी। रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोती ने बताया कि संस्थान में गैर शिक्षक वर्ग के कुल 84 पदों पर भर्तियां होनी हैं। 20, 21 और 22 सितंबर को छंटनी परीक्षाएं होंगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से भर्ती परीक्षा होगी।
विज्ञापन
इन पदों पर भर्ती
एनआईटी में निजी सहायक का एक, वरिष्ठ साइंटिफिक अधिकारी के दो, साइंटिफिक अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी के दो पद,,कनिष्ठ सहायक के 12, वरिष्ठ सहायक के चार, फार्मासिस्ट का एक, लाइब्रेरी एवं सूचना सहायक के दो, स्टूडेंट्स एक्टीविटी एंड स्पोर्ट्स सहायक के दो, अधीक्षक के पद, जेई के दो, तकनीकी सहायक के 18, तकनीशियन के 22 और वरिष्ठ तकनीशियन के 11 पद भरे जाएंगे।
किस पद के लिए कितने आवेदन
पद आवेदन
तकनीकी सहायक 1017
निजी सहायक 42
साइंटिफिक अधिकारी 70
तकनीकी अधिकारी 279,
कनिष्ठ सहायक 661
वरिष्ठ सहायक 460
कनिष्ठ अभियंता 242
फार्मासिस्ट 76
वरिष्ठ तकनीशियन 552
सूचना सहायक 120
स्पोर्ट्स सहायक 43