{"_id":"5c889b64bdec2214577e69cd","slug":"husband-killed-wife-by-beating-from-bat-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : पत्नी से बहस पर पति को आया गुस्सा, बैट से पीट कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनभद्र : पत्नी से बहस पर पति को आया गुस्सा, बैट से पीट कर उतारा मौत के घाट
Wed, 13 Mar 2019 11:25 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मंगलवार को पति-पत्नी के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति फरार हो गया। इसके बाद बेटे ने पुलिस स्टेशन में पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
सोनभद्र के तापीय परियोजना की इकाई का अनुरक्षण कार्य कर रही बीएचईएल कंपनी में कार्यरत सीनियर इंजीनियर शक्तिबाबू एक - एई - 36 ओबरा कॉलोनी में रहते है। शक्तिबाबू के पिता जगन्नादम(50) मानसिक रूप से बीमार है। उनका लंबे समय से इलाज चल रहा है। शक्तिबाबू ने बताया कि मेरे पिता का मेरी मां सत्यवती से अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विवाद के चलते ही माता-पिता को एक सप्ताह पूर्व आंध्र प्रदेश से ओबरा लाए थे। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे वह ऑफिस चले गए। इसके बाद माता और पिता में बात को लेकर विवाद हुआ और पिता जगन्नादम ने माता सत्यवती के सिर पर बैट से प्रहार कर दिए। जब शक्तिबाबू दोपहर में लंच के लिए आए तो देखा कि मां खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थीं।
विज्ञापन
उन्हें आनन फानन में परियोजना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। शाम को एएसपी ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। पीड़ित परिवार मादुर्रवाड़ा जिला विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश का मूल निवासी बताया जा रहा है।