फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Post-mortem will be done from 9.30 am to 5 pm Varanasi District Magistrate gave instructions

वाराणसी: सुबह 9.30 से शाम पांच बजे तक होगा पोस्टमार्टम, जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

Mon, 27 Dec 2021 12:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Dec 2021 12:14 AM IST
सार

वाराणसी में अभी तक दोपहर में एक बजे के बाद कार्रवाई शुरू होती थी। लेकिन अब जिला प्रशासन ने समय बदल दिया है। 

विज्ञापन
Post-mortem will be done from 9.30 am to 5 pm Varanasi District Magistrate gave instructions
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सड़क दुघर्टना, इलाज के दौरान मौत होने के बाद अब संबंधित व्यक्ति के पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब तक पोस्टमार्टम हाउस पर कार्य दोपहर एक बजे के बाद शुरू होता था, लेकिन अब हर दिन सुबह 9.30 बजे से शाम पांच बजे तक पोस्टमार्टम होगा। जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद मंडलीय अस्पताल के एसआईसी, दीनदयाल अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर के सीएमएस को पत्र भेजकर चिकित्सकों का ड्यूटी चार्ट हर महीने 25 तारीख तक भेजने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि एक बजे के बाद पोस्टमार्टम शुरू होने के साथ ही ड्यूटी में लगे चिकित्सक अपनी ड्यूटी के संबंध में आपत्ति दर्ज कराते हुए आनाकानी करते हैं, यह उचित नहीं है। आकस्मिक स्थिति में यदि रात को पोस्टमार्टम करना हुआ तो उस रोज दिन में ड्यूटी करने वाले चिकित्सक ही उसे करेंगे।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के बारे में स्पष्ट जानकारी न होने की वजह से कई बार न्यायालयीय कार्य में बाधा आती है। ऐसे में जरूरी है कि पोस्टमार्टम करने वाले प्रत्येक चिकित्सकों का नाम, पदनाम, वरिष्ठता क्रम व मोबाइल नंबर अंकित मोहर पोस्टमार्टम हाउस में उपलब्ध कराया जाए।

ऐसे लगेगी चिकित्सकों की ड्यूटी 
1 से 5 तारीख       मंडलीय अस्पताल के चिकित्सक 
6 से 10 तारीख     दीनदयाल अस्पताल के चिकित्सक 
11 से 15 तारीख   लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर
16 से महीने के अंत तक   सीएमओ कार्यालय से ड्यूटी लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed