{"_id":"5a24da3d4f1c1b87698bf936","slug":"youth-immolates-self-at-near-sakur-basti-railway-station-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रेलवे स्टेशन के पास युवक ने केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में रेलवे स्टेशन के पास युवक ने केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शकूरपुर बस्ती रेलवे स्टेशन से कुछ दूर एक व्यक्ति ने केरोसिन तेल डालकर खुद को आग लगा ली। आग बढ़ी तो वह मदद के लिए चिल्लाने लगा। मगर मौके पर मौजूद जीआरपी और लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ लोग उसका वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
उसे झुलसी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाकर मृतक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि शनिवार शाम साढ़े छह बजे सूचना मिली कि शकूपुर रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वह सौ फीसदी झुलस चुका था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के पास से एक कृपाण मिला है। आशंका है कि मृतक सरदार था। पुलिस को मौके से एक बोतल और माचिस मिली है। बोतल से केरोसिन तेल की बदबू आ रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रानीबाग थाना पुलिस दिल्ली के तमाम थानों में इस संबंध में जानकारी देकर मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।