फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   child born after five month of marriage in dankaur of uttar pradesh

शादी के पांच महीने बाद ही नवविवाहिता बनी मां, सामने आया हैरान करने वाला सच

Wed, 11 Oct 2017 04:52 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Wed, 11 Oct 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
child born after five month of marriage in dankaur of uttar pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है। शादी के पांच महीने बाद ही एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। हैरान ससुरालवालों ने जब नवविवाहिता से इस बारे में पूछताछ की तो ये चौंकाने वाला सच सामने आया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर की है। दिल्ली की रहने वाली युवती से उसके जीजा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी दनकौर में रहता है। आरोपी जीजा ने युवती से कई महीने तक दुष्कर्म किया। बाद में उसने पीड़िता की शादी करा दी। 
विज्ञापन


पढ़ें:- युवती को अगवा कर कार में किया गैंगरेप, फिर किया ऐसा कांड सहम गए सब
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के पांच माह बाद मां बन गई। इस पर उसके पति ने उससे पूछताछ की तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। इस पर पति ने पीड़िता को नवजात के साथ घर से निकाल दिया। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

child born after five month of marriage in dankaur of uttar pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
पुलिस ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली महिला की बड़ी बहन की ससुराल दनकौर में है। आरोप है कि 1 साल पहले वह अपनी बहन के यहां आई थी। इसी दौरान उसके जीजा ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। 

पढ़ें:- गैंगरेप के बाद महिला की हत्या, ऐसे हालात में मिले शव को देख सिहर गई पुलिस

बाद में आरोपी जीजा ने पीड़िता की शादी बुलंदशहर के युवक से करा दी। जब शादी हुई उस वक्त पीड़िता गर्भवती थी। इसके चलते उसके ससुरालियों को मामले की जानकारी नहीं हुई। पीड़ित महिला ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उसको बुलंदशहर के एक अस्पताल में बेटा पैदा हुआ। 

विवाह के पांच माह बाद पीड़िता के मां बनने पर उसका पति आक्रोशित हो गया और उसने किसी और का बच्चा होने का आरोप लगा महिला को नवजात समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने जीजा पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed