{"_id":"59d3eaf24f1c1baa538b575d","slug":"a-woman-murderd-after-gangrape-in-bareilly-of-uttar-prdash","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के बाद महिला की हत्या, ऐसे हालात में मिले शव को देख सिहर गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के बाद महिला की हत्या, ऐसे हालात में मिले शव को देख सिहर गई पुलिस
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे पढ़ने के बाद रूह कांप जाएगी। दरिंदे महिला के साथ इस हद तक दरिंदगी कर सकते हैं किसी ने सोचा नहीं होगा, पढ़ें हैवानों ने महिला के साथ क्या किया ?...
घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। सीबीगंज के बहजुइया जागीर गांव के पास एक खेत में 40 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह 8.30 बजे अर्द्धनग्न अवस्था में शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
पढ़ें:- ASI की बेटी से गैंगरेप के बाद हत्या, शव सूटकेस में बंद कर फेंका
विज्ञापन
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल पर छानबीन की। धान के खेत के हालात बता रहे थे कि महिला के शव को घसीटकर अंदर ले जाने की कोशिश की गई है। शव से कुछ दूरी पर चप्पल, टिफिन, प्लास्टिक की थैला आदि सामान बिखरा पड़ा था।
गांव बहजुइया जागीर निवासी महिला मिनी बाईपास स्थित निर्माणाधीन मकान पर राज मिस्त्री के साथ मजदूरी करती थी। हर रोज सुबह 7.30 बजे काम के लिए निकलकर शाम छह बजे तक वापस आ जाती थी। सोमवार शाम को महिला घर वापस नहीं लौटी। मोबाइल बंद बता रहा था। परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

परिवार ने मोहल्ले के लोगों के साथ खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे चंद्रपुर जोगियान गांव के लकड़ी ठेकेदार इम्तियाज बहजुइया गांव के पास एक खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ काटने के लिए मजदूर के साथ पहुंचे।
पढ़ें:- हैवानियत की हदें पार, चार 'बेटियां' बनी हवस की शिकार
उनके खेत के बगल में सरनिया गांव के मुख्तियार मलिक के धान के खेत में महिला की अर्द्धनग्न लाश देखकर उन्होंने गांव के लोगों को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद गांव के लोगों ने महिला की शिनाख्त की, जिसके बाद परिवार को सूचित किया गया। पति इस दौरान पत्नी की तलाश में शहर गया हुआ था।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है। वारदात के बाद दो टीमों का गठन किया गया है। बदमाशों को जल्द सामने लाया जाएगा।