{"_id":"6071b5a8de178e75b22f0292","slug":"manali-leh-road-closed-till-next-three-days-bro-making-efforts-to-restore-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी 72 घंटे और बंद रहेगा मनाली-लेह मार्ग, लाहौल में फंसे लोगों को करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी 72 घंटे और बंद रहेगा मनाली-लेह मार्ग, लाहौल में फंसे लोगों को करना होगा इंतजार
Sat, 10 Apr 2021 07:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 10 Apr 2021 07:58 PM IST
सार
- हाईवे तीन को बहाल करने में जुटा है बीआरओ
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए छह दिनों से बंद है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले दिनों हुई ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए छह दिनों से बंद है। हाईवे तीन को बहाल करने का काम बीआरओ ने शुरू कर दिया है लेकिन अगले 72 घंटे अभी बारालाचा दर्रा बंद रहेगा। ऐसे में लाहौल में फंसे 250 लोगों को अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
यह मार्ग बर्फबारी के चलते दारचा से आगे अवरुद्ध है। इस मार्ग को अटल टनल रोहतांग के रास्ते सरचू तक बीआरओ ने दो महीने पहले यातायात के लिए खोल दिया था, लेकिन दो बार बर्फबारी होने से मार्ग फिर से यातायात के लिए बंद है।
विज्ञापन
बीआरओ के अधिकारियों के मुताबिक इस बार गत वर्ष के मुकाबले कम बर्फबारी हुई है, जिससे मार्ग बहाल करने में जल्दी होगी। दारचा से आगे इस मार्ग के दोबारा बंद हो जाने से लेह की ओर निकलने वाले भारतीय सेना के वाहनों सहित रसद व सैन्य सामग्री की सप्लाई रुक गई है। लाहौल में अभी सैकड़ों मजदूर भी फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
उनकी लाहौल प्रशासन और तोद घाटी के लोग मदद कर रहे हैं। मार्ग बहाल होने से भारतीय सेना को कारगिल सहित देश की सरहद तक पहुंचने में आसानी होगी। 38 सीआरपीएफ के कमांडर कर्नल उमा शंकर ने कहा कि दारचा से आगे बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध है। मौसम साफ रहने की स्थिति में तीन दिनों में मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।