{"_id":"689ac3c3dce0a29a8908f4bb","slug":"the-accused-of-kanpur-double-murder-hanged-himself-in-satna-wrote-in-the-suicide-note-that-eunuch-kajal-and-her-brother-used-to-blackmail-him-satna-news-c-1-1-noi1337-3277089-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: कानपुर हत्या के मुख्य आरोपी ने सतना में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में किया सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: कानपुर हत्या के मुख्य आरोपी ने सतना में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में किया सनसनीखेज खुलासा
Tue, 12 Aug 2025 01:15 PM IST
सतना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:15 PM IST
सार
कानपुर में ट्रांसजेंडर काजल और उसके 12 वर्षीय ममेरे भाई देव की हत्या के मुख्य आरोपी आकाश विश्वकर्मा ने मध्यप्रदेश के सतना में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में आकाश ने हत्या की कबूलियत देते हुए काजल और उसके भाई पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया।
विज्ञापन
डीपी सिंह चौहान - सीएसपी सतना
- फोटो : credit
विस्तार
विज्ञापन
कानपुर में ट्रांसजेंडर काजल और उसके 12 वर्षीय ममेरे भाई देव की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी आकाश विश्वकर्मा ने मध्यप्रदेश के सतना में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। होटल के कमरे से मिला सुसाइड नोट इस मामले में बड़ा खुलासा करता है। आकाश ने सुसाइड नोट में लिखा है कि काजल और उसका भाई उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे थे और वह अपनी इच्छा से जान दे रहा है।
विज्ञापन
कानपुर में चार दिन तक पड़ी रही लाशें
यह दर्दनाक घटना कानपुर के हनुमंत विहार क्षेत्र के खाडेपुर इलाके में सामने आई, जहां किराए के मकान में काजल और देव के शव मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों की मौत को लगभग चार दिन बीत चुके थे। कमरे से शराब के गिलास, खाने-पीने का सामान और टूटे हुए सामान मिलने से यह भी संदेह जताया गया कि हत्या से पहले वे साथ बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
मां ने आरोपितों पर लगाया गंभीर आरोप
काजल की मां गुड़िया ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें आकाश विश्वकर्मा के साथ दो अन्य आरोपियों गोलू उर्फ आलोक और हेमराज उर्फ अजय के नाम शामिल हैं। जांच में यह भी पता चला कि काजल ने मुंबई में सर्जरी पर तीन लाख रुपये खर्च किए थे और कानपुर में जमीन खरीदने के लिए पांच लाख रुपये का एडवांस भी आकाश के साथ दिया था।
ये भी पढ़ें: जनसुरक्षा के लिये अब डायल 112 होगी एकल एजेंसी आधारित सेवा,लोकेशन ट्रैकिंग से 16 मिनट में पहुंचेगी मदद
सतना में होटल में ठहराव के बाद की गई आत्महत्या
हत्या के बाद आकाश फरार होकर सतना पहुंचा और सेमरिया चौक के एक होटल में ठहरा। रविवार को चेकआउट कर स्टेशन गया, लेकिन ट्रेन छूटने पर वापस होटल लौटा। सोमवार को सफाईकर्मी की सूचना पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो आकाश का शव पर्दे के फंदे से लटका मिला।
सुसाइड नोट से मिली हत्या की कबूलियत
सुसाइड नोट में आकाश ने स्पष्ट तौर पर काजल और देव की हत्या स्वीकार की है और दोनों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि वह अपने फैसले से मौत को गले लगा रहा है।
पुलिस जांच जारी, अन्य आरोपियों की तलाश
सतना पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी कानपुर पुलिस को दी है। यूपी पुलिस डबल मर्डर और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। वहीं, एफआईआर में नामजद बाकी दो आरोपियों की भी तलाश जारी है।