फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Demolition Drive Follows Sagar Toxic Liquor Tragedy: NH-44 Munmun Dhaba and Illegal Encroachments Flattened

सागर शराब कांड: NH-44 पर मुनमुन ढाबे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, गौरझामर-शाहगढ़ में भी अतिक्रमण पर कार्रवाई

Sun, 13 Sep 2026 07:12 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 07:12 PM IST
सार

सागर जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन और पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को NH-44 स्थित मुनमुन ढाबे पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। गौरझामर और शाहगढ़ में भी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई हुई। प्रशासन ने अवैध शराब कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही। 

विज्ञापन
Demolition Drive Follows Sagar Toxic Liquor Tragedy: NH-44 Munmun Dhaba and Illegal Encroachments Flattened
मुनमुन ढाबे पर प्रशासन का बुलडोजर चला

विस्तार

जहरीली शराब कांड के बाद सागर जिला प्रशासन और पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)-44 स्थित मुनमुन ढाबे पर प्रशासन का बुलडोजर चला, जिससे यह अवैध ढाबा जमींदोज हो गया।

विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुनमुन ढाबे के संचालन से जुड़ी अवैध शराब की बिक्री और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस बल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा: कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में फंसे नागपुर के चार युवक, 150 फीट गहराई से SDERF ने किया रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


जहरीली शराब कांड के सामने आने के बाद से ही जिला प्रशासन अवैध शराब के कारोबार, उससे जुड़े ठिकानों और शराब माफियाओं के पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने में जुटा हुआ है।


इसके तहत जिलेभर में अवैध शराब की बिक्री और भंडारण वाले संदिग्ध स्थानों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या ठिकाने को बख्शा नहीं जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उधर, जिला प्रशासन का अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान रविवार को भी पूरे तेवर में जारी रहा। मुनमुन ढाबे पर हुई बड़ी कार्रवाई के अलावा जिले के गौरझामर तथा शाहगढ़ कस्बों में भी प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की।


बुल्डोजर कार्यवाही
 

बुल्डोजर कार्यवाही

 

बुल्डोजर कार्यवाही

सागर में बुलडोजर एक्शन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed