{"_id":"629e04a913dd9e2bb36469fc","slug":"panna-road-accident-six-killed-in-a-horrific-road-accident-accident-caused-by-collision-between-bolero-and-alto-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panna Road Accident: भीषण सड़क हादसे में छह की मौत, बोलेरो और ऑल्टो कार की टक्कर से हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panna Road Accident: भीषण सड़क हादसे में छह की मौत, बोलेरो और ऑल्टो कार की टक्कर से हुई दुर्घटना
Mon, 06 Jun 2022 08:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 06 Jun 2022 08:31 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले सोमवार दोपहर बोलेरो और ऑल्टो कार में जबरदस्त भिडंत हो गई, हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पन्ना: सड़क हादसे में 6 की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले पर एक बार फिर दु:खों का पहाड़ टूटा है। सोमवार शाम बोलेरो और ऑल्टो कार में जबरदस्त भिडंत हो गई, हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पन्ना में बोलेरो और ऑल्टो कार की भीषण टक्कर हो गई, हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, मरने वालों में एक महिला भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट पहाड़ी खेरा से तीन किलोमीटर दूर चित्रकूट मार्ग पर हुआ है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना के बाद कार सड़क से नीचे खेत में पलट गई। कार में ही मृतकों के शव फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। रविवार शाम को ही उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बस के खाई में गिरने से पन्ना जिले के 24 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि हादसा शाम करीब 5 बजे पन्ना के पहाड़ीखेड़ा क्षेत्र में हुआ, यहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के समय दोनों कारों की रफ्तार काफी तेज थी। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के तुरंत बाद दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और कार खेत में जाकर पलट गई। हादसे के बाद शव कार में फंस गए थे, कार को जेसीबी की मदद से सीधा किया गया फिर शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मृतकों में से पांच कार सवार और एक साइकिल सवार शामिल है। सभी कार सवार उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले के हैं जबकि साइकिल सवार स्थानीय थाना क्षेत्र का है। उन्होंने बताया कि वाहन को ड्राइवर सहित जब्त कर लिया गया है।