{"_id":"60d8bd458ebc3e09ca01df00","slug":"madhya-pradesh-fake-notes-worth-rs-5-crore-recovered-police-arrested-eight-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: पांच करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद, पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: पांच करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद, पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार
Mon, 28 Jun 2021 12:10 AM IST
योगेश साहू
पीटीआई, बालाघाट।
पीटीआई, बालाघाट।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:10 AM IST
सार
मध्यप्रदेश पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर कथित रूप से उनके कब्जे से पांच करोड़ रुपये के जाली नोट जब्त किए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर कथित रूप से उनके कब्जे से पांच करोड़ रुपये के जाली नोट जब्त किए हैं। बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि बालाघाट व बैहर पुलिस को नकली नोट खपाने संबंधी सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इसमें संयुक्त टीम बनाकर पिछले दो दिनों तक कार्रवाई की गई, जिसमें मध्यप्रदेश के बालाघाट से छह और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया से दो लोगों की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों से पांच करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। ये नकली नोट 10 रुपए से लेकर 2,000 रुपए तक के हैं।
विज्ञापन
तिवारी ने बताया कि गिरोह के सरगना व सप्लाई चेन से जुड़ी जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है इस मामले में कई अहम खुलासे होंगे।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में राहुल मेश्राम (25), अनंतराम पांचे (38), हरिराम पांचे (33), नन्हूलाल विश्वकर्मा (40), हेमंत उइके (30), मुकेश तवाड़े (30), सोहन लाल (30) एवं रामेश्वर मौजे (40) शामिल हैं।
विज्ञापन
