{"_id":"6b0a2f88e1f8196fb201e5da","slug":"winter-breaks-seasonal-record-in-mp-mercury-hits-6-1-c-in-katni-night-temperatures-in-32-cities-fall-below-1-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में सर्दी ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड: कटनी में पारा 6.1 डिग्री,32 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में सर्दी ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड: कटनी में पारा 6.1 डिग्री,32 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे
Sat, 28 Nov 2026 07:04 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:04 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। कटनी के करौंदी में पारा 6.1 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि भोपाल में लगातार पांचवें दिन शीतलहर का अलर्ट है। प्रदेश के 32 शहरों में तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में रात का पारा 2 डिग्री तक और गिर सकता है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मध्य प्रदेश में सर्दी अब तेजी से अपना असर दिखाने लगी है। नवंबर के आखिरी दिनों में ही ठंड ने सीजन का नया स्तर छू लिया है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि दमोह में पारा 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 32 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे बना हुआ है। राजधानी भोपाल में लगातार पांचवें दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद वहां से आ रही ठंडी हवाओं का असर मध्य प्रदेश में दिखाई दे रहा है। बीते छह दिनों से प्रदेश में रात के साथ दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है।
भोपाल में पांच दिन से शीतलहर, 8.6 डिग्री पर पहुंचा पारा
राजधानी में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। बीती रात न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 23-24 नवंबर की रात पारा 8.2 डिग्री तक पहुंचा था। इसके बाद तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन अब फिर गिरावट दर्ज की गई है। लगातार तीसरे साल नवंबर में भोपाल में तेज ठंड का दौर देखने को मिल रहा है। सर्दी के असर को देखते हुए स्कूलों की समय-सारिणी में भी बदलाव किया गया है।
करौंदी और दमोह में सबसे ज्यादा ठिठुरन
प्रदेश में सबसे कम तापमान कटनी जिले के करौंदी में दर्ज हुआ। यहां पारा 6.1 डिग्री रहा। दमोह में 6.6 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर और शाजापुर के गिरवर में 8.3 डिग्री, रीवा में 8.4 डिग्री और भोपाल में 8.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। नौगांव में 9.2 और जबलपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। इसके अलावा खजुराहो और रायसेन में 10 डिग्री, ग्वालियर में 10.2, दतिया में 10.4, मंडला और सीधी में 10.6, सतना में 10.7 तथा शिवपुरी, राजगढ़, गुना और छिंदवाड़ा में 11 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इंदौर में पारा 11.5 और उज्जैन में 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
अगले पांच दिन में और बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बदले मौसम का असर मध्य प्रदेश तक पहुंच रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं ठंडक बढ़ा रही हैं। अगले पांच दिनों में रात का तापमान दो डिग्री तक और नीचे जा सकता है। ऐसा होने पर प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचने की संभावना है। सुबह के समय धुंध और दिन में ठंडी हवाओं का असर भी बना रहेगा।
यह भी पढ़ें-भोपाल में जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज: आगामी चुनावों से पहले भाजपा की घेराबंदी, कांग्रेस का क्या है सियासी गणित?
ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर की संभावना
उत्तर से आने वाली हवाओं के सीधे प्रभाव के कारण ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड ज्यादा पड़ने की संभावना है। नवंबर में ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 57 साल पहले तीन डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं उज्जैन में 53 साल पहले नवंबर में पारा 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम के पुराने रिकॉर्ड बताते हैं कि नवंबर में भी प्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। फिलहाल तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।