Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   high court dismisses appeal iron theft gun carriage factory employee dismissal

तीस साल पुराना लोहा चोरी मामला: हाई कोर्ट ने खारिज की बर्खास्त कर्मचारी की अपील, सेवा समाप्ति का आदेश बरकरार

Fri, 27 Nov 2026 06:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 06:11 PM IST
सार

गन कैरिज फैक्टरी में 1995 में 5.5 किलोग्राम लोहे की छड़ चोरी के मामले में बर्खास्त कर्मचारी मेवालाल को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की खंडपीठ ने अपील खारिज कर सेवा समाप्ति का आदेश बरकरार रखा।

विज्ञापन
high court dismisses appeal iron theft gun carriage factory employee dismissal
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गन कैरिज फैक्टरी में लोहा चोरी करने के तीस साल पुराने मामले में उच्च न्यायालय ने बर्खास्त कर्मचारी की अपील खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की खंडपीठ ने सेवा समाप्ति के आदेश को बरकरार रखा है। उच्च न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरी के आरोप को प्रमाणित मानते हुए बर्खास्तगी के आदेश पर अपनी मुहर लगा दी।
विज्ञापन


अनुकंपा नियुक्ति मिली थी…रंगे हाथों पकड़ा गया
कर्मचारी मेवालाल को वर्ष 1980 में पिता के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति मिली थी। इसके बाद 31 अगस्त, 1995 को फैक्टरी परिसर से बाहर निकलते समय उसे कपड़ों में छिपाकर 5.5 किलोग्राम लोहे की छड़ ले जाते हुए पकड़ा गया था। इस घटना के सामने आने के बाद संस्थान ने विभागीय जांच आयोजित की। जांच की प्रक्रिया पूरी होने पर केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के तहत कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: भूतों के दावे वाली पोस्ट पर सुर्खियों में आईं अपर कलेक्टर लक्ष्मी, आज लिखा-शुद्ध हास्य भी समझ नहीं आता
विज्ञापन
विज्ञापन


लेबर कोर्ट से खंडपीठ तक कानूनी लड़ाई
अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ कर्मचारी ने सबसे पहले लेबर कोर्ट का रुख किया था। लेबर कोर्ट ने विभागीय जांच की प्रक्रिया और दी गई सजा को पूरी तरह वैध ठहराया था। इसके बाद उच्च न्यायालय की एकलपीठ ने भी मामले में हस्तक्षेप करने से साफ मना कर दिया था।

निचले मंचों से अर्जी खारिज होने के बाद कर्मचारी ने खंडपीठ में अपील दायर की और दलील दी कि उसने अधिकारियों के दबाव में आकर चोरी की बात स्वीकार की थी। हालांकि उच्च न्यायालय की युगलपीठ ने साक्ष्यों की समीक्षा के बाद पाया कि लेबर कोर्ट और एकलपीठ के समवर्ती निष्कर्षों में हस्तक्षेप का कोई ठोस आधार नहीं है। अदालत ने कर्मचारी की दलीलों को अमान्य करते हुए अपील खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed