{"_id":"689d68aec2fe6c09080fc6d0","slug":"indore-news-cm-mohan-yadav-drinks-saffron-milk-visits-temples-waves-tricolor-in-rally-2025-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: सीएम के अनोखे अंदाज, सड़क पर रुक कर केसरिया दूध पिया, मंदिर गए, तिरंगा लहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: सीएम के अनोखे अंदाज, सड़क पर रुक कर केसरिया दूध पिया, मंदिर गए, तिरंगा लहराया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:16 AM IST
सार
Indore News: इंदौर में तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सड़क पर रुक कर केसरिया दूध पिया, मंदिरों में दर्शन किए और तिरंगा लहराकर लोगों में देशभक्ति का उत्साह भरा। लाखों नागरिकों की मौजूदगी में यह तिरंगा यात्रा देश प्रेम और जोश से सराबोर रही।
विज्ञापन
1 of 5
राजवाड़ा में एक लस्सी सेंटर पर CM डॉ. मोहन यादव ने केसर युक्त दूध पिया।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंदौर में आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने अनोखे अंदाजों से सभी का दिल जीत लिया। कभी उन्होंने सड़क पर रुककर केसरिया दूध पिया तो कभी रास्ते में बने मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने इंदौर के लोगों का खूब उत्साहवर्धन किया।
रास्ते में रुककर सीएम मोहन यादव ने गोगादेव मंदिर में दर्शन किए।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
यात्रा में देश भक्ति के तराने प्रस्तुत करते हुए ब्रास बैंड शामिल हुए। अनुसूचित जनजाति समाज की नृत्य मंडली ने भी देश भक्ति गीतों पर पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी। सीएम ने भी रास्ते में रुककर गोगादेव मंदिर में दर्शन किए।
3 of 5
तिरंगा यात्रा में सीएम के अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
मुख्यमंत्री ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया। भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा के मार्ग पर छोटे-बड़े लगभग 100 से अधिक मंच लगाए गए थे। भाजपा संगठन के सभी 35 मंडलों के कार्यकर्ता, सभी मोर्चे प्रकोष्ठ, सामाजिक संस्थाएं, खेल एवं व्यापारी संगठन, युवा, महिला और औद्योगिक संगठन देशभक्ति के नारों के साथ भाग लिया। बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार, विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार मंच लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तिरंगा यात्रा में विभिन्न समाजों और संस्थाओं ने प्रस्तुतियां दी।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
महाराष्ट्रियन समाज के लोगों विशेषकर महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्रों के साथ नासिक ढोल पर प्रस्तुति दी। यात्रा में महापुरुषों की वेशभूषा में सजे युवा भी आकर्षण का केन्द्र रहे। बड़ी संख्या में सिख समाज के अनुयायी भगवा पगड़ी में शामिल हुए।
विज्ञापन
5 of 5
हजारों नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
यात्रा राजवाड़ा से गांधी हाल तक चली। यात्रा में लाखों नागरिक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के मार्ग पर छोटे-बड़े लगभग 100 से अधिक मंच लगाए गए थे। यात्रा में युवा, छात्र, छात्राएं, एनसीसी के विद्यार्थी, यूथ क्लब, खिलाड़ी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। यात्रा के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों और दुकानों को तिरंगे से सजाया। यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न समाज, व्यापारी वर्ग, खेल संगठनों, औद्योगिक संगठनों आदि द्वारा मंचों के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।