Indore News: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- राहुल गांधी लोकतंत्र के लिए खतरा है
सीएम ने कहा कि कई बार उनकी राजनीति से लोकतंत्र खतरे में आ जाता है और दुश्मन खुश हो जाते है। राहुल को जनता के बीच काम करने की आदत डालना होगी। मंच से संविधान की पुस्तक लहराने से कुछ नहीं होता है। उसका आचरण में भी लाना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उनकी जान को खतरा होने के बयान पर इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल को कोई खतरा नहीं है, बल्कि वे खुद लोकतंत्र के लिए खतरा है। राहुल गांधी वही गलतियां कर रहे हैं, जो उनके परदादा, नाना ने की थी। सीएम ने कहा कि राहुल सिर्फ भ्रम फैला रहे है। इस तरह वोटों की राजनीति करना उन्हें मंहगा साबित होगा। वे सेना का, सुप्रीम कोर्ट का, चुनाव आयोग का अपमान करते आ रहे है।सेना से सबूत मांगते है।
यह सभी लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ है। यदि उन पर राहुल सवाल उठाएंगे तो लोकतंत्र मजबूत कैसे रहेगा। उन्होंने कहा कि आयोग की एक प्रक्रिया होती है। यदि राहुल को आपत्ति है तो वे शपथ पत्र दे और अपनी बात रखे, लेकिन वे सड़क पर हंगामा करेंगे। प्रक्रिया नहीं अपनाएंगे। पहले भी उन्होंने चौकीदार-चौकीदार बोलकर हल्ला मचाया था। फिर सुप्रीम कोर्ट में माफी मांग ली थी।
ये भी पढ़ें-मुख्यमंत्री बोले, चीन और पाकिस्तान को खुश कर रही कांग्रेस, तिरंगा यात्रा में आए लाखों लोग
सीएम ने कहा कि कई बार उनकी राजनीति से लोकतंत्र खतरे में आ जाता है और दुश्मन खुश हो जाते है। राहुल को जनता के बीच काम करने की आदत डालना होगी। मंच से संविधान की पुस्तक लहराने से कुछ नहीं होता है। उसका आचरण में भी लाना होगा। उनकी पार्टी ने संविधान संशोधन कर कई बार उसे कुलचने का प्रयास किया है। स्वतंत्रता दिवस पर कुछ जिलों में कलेक्टरों को झंडावंदन की जिम्मेदारी देने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 55 जिले है और 32 मंत्री है। कुछ तो खाली रहेंगे। हम तो 26 जनवरी को झंडावंदन के लिए आ जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
