फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: मुख्यमंत्री बोले, चीन और पाकिस्तान को खुश कर रही कांग्रेस, तिरंगा यात्रा में आए लाखों लोग

Wed, 13 Aug 2025 09:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 13 Aug 2025 09:40 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में आयोजित तिरंगा यात्रा में लाखों लोग शामिल हुए, इंदौर को हर क्षेत्र में नंबर वन बनाने का संकल्प लिया

विज्ञापन
Indore News tiranga Yatra cm mohan yadav
Indore News: मुख्यमंत्री बोले, चीन और पाकिस्तान को खुश कर रही कांग्रेस, तिरंगा यात्रा में आए लाखों ल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई।  बुधवार को राजवाड़ा से गांधी हॉल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हडिया, मधु वर्मा, मनोज पटेल के साथ ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार सहित प्रमुख भाजपा नेता हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। 


यह भी पढ़ें...
Indore News: तिरंगे के लिए 35 साल में 7000 कार्यक्रम किए, युवाओं को नशे, मोबाइल से दूर किया
Indore News tiranga Yatra cm mohan yadav
सीएम के सामने किया विरोध। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर को हर क्षेत्र में नंबर वन बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इंदौर उद्योग, पर्यावरण और जल संरक्षण जैसे तमाम क्षेत्रों में नंबर वन बनेगा। उन्होंने कहा कि दुश्मन ने अब हरकत की तो बिछड़ा पंजाब भी भारत में मिला लेंगे। कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल हुए। सभी ने इंदौर को हर क्षेत्र में नंबर वन बनाने का संकल्प लिया। 100 से अधिक मंचों पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेता चीन और पाकिस्तान को खुश करने में लगे हैं। आज देश दुनियाभर में अपनी ताकत दिखा रहा है और दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दे रहा है। ऐसे में भी कांग्रेस विरोधी ताकतों को खुश करने में लगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा की गई गलतियों को आज भी देश भुगत रहा है। कांग्रेस ने नदियों के लिए जो संधियां की उन्हें आज भी हम झेल रहे हैं। इससे दुश्मन देशों को फायदा हो रहा है। यात्रा में तिरंगे से सजे विशेष रथ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवार हुए। उन्होंने पूरे यात्रा मार्ग में नागरिकों का अभिवादन किया। जगह-जगह नागरिकों ने मुख्यमंत्री का उत्साह और उमंग से भव्य स्वागत किया।

स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा यात्रा के प्रारंभ में देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इंदौर के स्वच्छता में देश में लगातार आठवीं बार अव्वल रहने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता दीदियों और अन्य बहनों से रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी भी बंधवाई। यह राखी जीरो वेस्ट थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि यात्रा में भाजपा संगठन के सभी 35 मंडलों के कार्यकर्ता, सभी मोर्चे प्रकोष्ठ, सामाजिक संस्थाएं, खेल एवं व्यापारी संगठन, युवा, महिला और औद्योगिक संगठन देशभक्ति के नारों के साथ भाग लिया। बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार, विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार मंच लगाए गए थे। यह यात्रा ऐतिहासिक राजवाड़ा से शुरू होकर कृष्णपुरा छत्री, जेल रोड, जिला न्यायालय के सामने से होते हुए गांधी हाल में सम्पन्न हुई।

सीएम के सामने किया विरोध
पिछले सप्ताह इंदौर के स्कीम 78 में हुई हत्या के मामले में सीएम के सामने पोस्टर लेकर विरोध भी किया गया। परिजन का आरोप था कि पुलिस के द्वारा निष्पक्ष होकर कार्रवाई नहीं की जा रही है। सीएम के काफिले के सामने परिजन ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने सभी को काफिले के सामने से हटा दिया। 

झलकियां
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर नगर निगम के स्मार्ट इंदौर हेल्पलाइन (वॉट्सऐप चेटबॉट सेवा) का शुभारंभ भी किया।
- यात्रा में जैन समाज अपने बैंड के साथ, वहीं सिख, मुस्लिम, बोहरा, राठौर, ब्राह्मण सहित विभिन्न समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए हैं। स्काउट, एनसीसी कैडेड्स भी इसमें शामिल हुए। 
- महिला मंडल विशेष ड्रेसकोड के साथ देशभक्ति के गीत व नारों के बीच यात्रा में शामिल हुआ। भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं भगवा साड़ी में शामिल हुईं।
- यात्रा में विभिन्न व्यापारिक संगठन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। 
- राजकमल ब्रॉस बैंड के साथ, पुलिस का बैंड, डीजे के गाड़ियां, ढोल पथक के साथ ही मुस्लिम समाजजन के लोग भी इसमें शामिल हुए हैं। बोहरा समाज और जैन समाजजन भी अपने-अपने बैंड के साथ शामिल हुए हैं।
- यात्रा में महापुरुषों की वेशभूषा में सजे युवा भी आकर्षण का केन्द्र रहे।
- यात्रा के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों और दुकानों को तिरंगे से सजाया। यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 
- तिरंगा यात्रा से पहले शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। रीगल चौराहे पर 3-4 एंबुलेंस फंस गईं, जिससे मरीज और परिजन परेशान रहे।




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed