फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   New MP Congress Seva Dal team announced: Appointments made in eighteen districts; long-serving workers receive

एमपी कांग्रेस सेवादल की नई टीम घोषित: अठारह जिलों में नियुक्तियां, पुराने कार्यकर्ताओं को मिला प्रमोशन

Wed, 04 Nov 2026 07:48 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 04 Nov 2026 07:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव, प्रशिक्षक और मीडिया-संचार पदों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही 18 जिलों में मुख्य संगठकों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव के मुताबिक, संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।

विज्ञापन
New MP Congress Seva Dal team announced: Appointments made in eighteen districts; long-serving workers receive
एमपी कांग्रेस सेवादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बुधवार को घोषित नई टीम में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव, प्रशिक्षक और मीडिया-संचार से जुड़े पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही 18 जिलों में जिला मुख्य संगठकों की नियुक्ति भी की गई है। खास बात यह है कि संगठन में अच्छा काम करने वाले जिला स्तर के पदाधिकारियों को पदोन्नत कर प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी प्रतापनारायण मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव की सहमति से नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने कहा कि कार्यकारिणी में सेवादल के निष्ठावान, जुझारू और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। नई टीम के गठन से प्रदेश में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने और आगामी अभियानों को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


चार प्रदेश उपाध्यक्ष और छह महासचिव बनाए
नई कार्यकारिणी में अरुण रोचवानी, राजा चौकसे, हरिशंकर राय और भोला कांति को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। रवि गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश महासचिव के पद पर ओम सिलावट, विजय साहू, पूरन कुशवाहा, गोविंद व्यास, झल्लेलाल जैन और अजय नागेश्वर की नियुक्ति की गई है। मोइनुद्दीन सिद्दीकी को प्रदेश ध्वज प्रभारी बनाया गया है। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी भी अलग-अलग पदाधिकारियों को सौंपी गई है। जगदीश ललावत प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक होंगे, जबकि परमपुरी गोस्वामी, हमीद उस्मानी, केएल गोसर, विश्वनाथ मेवाड़ा, दिनेश झाड़, राकेश चक्रवर्ती, पुष्पेंद्र तोमर और आयूब लाला को प्रदेश प्रशिक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में दिवाली पर कई रास्तों पर एंट्री बंद: शॉपिंग के लिए निकलने से पहले जान लें ये नियम, ट्रैफिक प्लान जारी
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश सचिव और संयुक्त सचिवों की लंबी सूची
नई कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के पद पर अशोक बर्मन, अनिल शर्मा उत्साही, रामप्रताप कुशवाहा, महमूद पठान, रामअवतार जोशी, प्रवीण खरे, दीप सिंह सिसोदिया, राजेश लस्करी, जसपाल यादव, नीरज दंडोतिया, देवशरण चोबे, प्रमोद प्रजापति, लक्ष्मीनारायण पाठक, हरिश खटीक, बीके नामदेव, डॉ. दिलीप शुक्ला, रामसुमिरन सेन, सूरज पयासी, रामसंजीवन गौतम, शिवकुमार नीखरा, पूनमचंद्र सोनकर, अब्दुल वाहिद खान बाबलू, राकेश मरकाम, दिलीप तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, संजय शर्मा, देवेंद्र कुमार सोनी, गोविंद भार्गव, रघुनाथ चोरे, देवेंद्र पराशर, श्याम सिंह रघुवंशी, राधाकिशन सोलंकी, विमल बाथम, मंगललाल भाटी, रमेशचंद्र विश्वकर्मा, कमालुद्दीन, जितेंद्र यादव, आदित्य कौल, राजनिकांत व्यास, अविनाश गुप्ता, मनोज पंवार, पुनीत शर्मा, विजय कुमार मेहरा, सत्यनारायण यादव, नरेंद्र सिंह भंवर, सुधीर उपाध्याय, अमित राय, कमलेश चौहान, सतीश तिवारी, द्वारका चौधरी, राजीव देवड़ा, इपिन ठाकरे, शिवदीप देहरिया, प्रहलाद महावर, सुरेंद्र जैन सिंघई, दीपक जैन, गिराज शर्मा, निर्भय सिंह सोलंकी, राजलल्लन सिंह, ज्ञान सिंह घोशी और मुकेश खत्री को शामिल किया गया है।प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर ब्रजकिशोर उपाध्याय, राघवेंद्र सिंह तोमर, कुलदीप जाट, ओमप्रकाश सिकरवार, अनिल भाट, राजू धाकड़, नरेंद्र सोनवर, बृजेश दुबे, रविकांत शर्मा, मेघराज सिंह चौहान, जयदीप तिवारी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, गणेश प्रजापति, दीपक शर्मा, डॉ. आरपी दहिया, श्याम राजोरिया, शिवनाथ नामदेव, मिश्रीलाल गुप्ता, दिनेश तिवारी, मनीष कौरव, गोपाल राव संभारे, रामगोपाल डागोलिया, जितेंद्र चंद्रवंशी, नरेंद्र खंगराले, बृजेश तिवारी, लोकेंद्र जाट, लक्ष्मीनारायण चौधरी, रामेश्वर चौहान, ओमप्रकाश शिवहरे, पंकज बैरागी, मंगललाल नायक, रविंद्र निखोरिया, रंजीत सिंह तंवर, रामचंद्र शर्मा, कैलाश मिश्रा, मनीष गोमे, प्रदीप रजक, नितेश सुराना, शाहिद खान, देवकरण पाटीदार, चंपालाल मीणा, उमेश यादव, कमल गुर्जर, आकाश चंद्रवंशी, देवेंद्र वाघ, रामकन्हैया अहिरवार, बरेलाल खटीक, सुभाष यादव, सुगनचंद्र पोरवाल, शैलेंद्र पटेल, आनंद सक्सेना, राकेश सरवैया और निखिल तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। नई नियुक्तियों के जरिए कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करने की तैयारी की है। हालांकि, 18 जिलों के मुख्य संगठकों के नामों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed