Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   JP Nadda Attacks Rahul Gandhi, Says He Questions EC After Losing Elections but Claims Credit When He Wins

भोपाल:  नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- जीतने पर खुद को होशियार और हारने पर चुनाव आयोग को बताते हैं बेईमान

Wed, 04 Nov 2026 02:03 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 04 Nov 2026 02:03 PM IST
सार

भोपाल में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में जेपी नड्डा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने राहुल को अबोध बालक बताते हुए कहा कि चुनाव जीतने पर खुद को होशियार और हारने पर चुनाव आयोग को बेईमान बताते हैं।

विज्ञापन
JP Nadda Attacks Rahul Gandhi, Says He Questions EC After Losing Elections but Claims Credit When He Wins
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाया रैली में सीएम, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की ओर से बुधवार को राजधानी भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए। नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे हमले करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव में हार मिलने पर संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर देश में भ्रम और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री  जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्हें ‘अबोध बालक’ बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति कॉलेज के उस विद्यार्थी जैसी है, जो परीक्षा में पास होने पर खुद को होशियार बताता है और फेल होने पर शिक्षक को बेईमान ठहराता है। राहुल गांधी के साथ भी यही हो रहा है। चुनाव जीतते हैं तो चुनाव निष्पक्ष लगता है, लेकिन हारने पर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करने लगते हैं। उन्हें आत्मचिंतन करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: IAS अनिरुद्ध मुखर्जी पर MPPCB में पांच महीने तक अवैध रूप से अध्यक्ष बने रहने का आरोप, FIR की मांग
विज्ञापन


कांग्रेस को अगले 20-30 साल तक राजनीतिक जगह नहीं मिलेगी
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस को अब जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। आने वाले 20 से 30 साल तक कांग्रेस को राजनीतिक रूप से जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है और देश के विश्वास को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस जाली वोटों के जरिए चुनाव जीतना चाहती थी, लेकिन चुनाव आयोग ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के माध्यम से मतदाता सूची को शुद्ध करने का काम किया है। इसमें गलत तरीके से मतदाताओं के नाम नहीं काटे गए हैं। नड्डा ने कांग्रेस के शासनकाल में लगी इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान करीब 1.30 लाख लोगों को जेल में डाला गया था। उन्होंने दावा किया कि अंग्रेजों से भी ज्यादा समय तक कांग्रेस ने लोगों को जेल में रखा। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें भी कॉलेज के दिनों में क्लासरूम से उठाकर ले जाया गया था। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का तरीका पत्थर मारकर भागने जैसा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: सीएम ने पुलिस अफसरों की लगाई क्लास, बोले- अवैध शराब, रेत और ड्रग्स का कारोबार बिल्कुल नहीं चलेगा


मोदी को गालियां देकर सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस बौखलाहट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही है। नाली का कीड़ा और बिच्छू जैसे शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। जनता कांग्रेस को इसके लिए कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के सपने देख रही कांग्रेस को जनता चुनाव में जवाब देगी। नड्डा ने चुनौती देते हुए कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश और 2028 में मध्यप्रदेश में चुनावी मैदान में दो-दो हाथ कर लेना, तब पता चल जाएगा कि सरकार किसकी बनती है। 

ये भी पढ़ें- MP: मामे खान के 'केसरिया बालम' और सूफियाना गीतों ने बांधा समां, लोक-जनजातीय नृत्यों के साथ राज्योत्सव का समापन

मोहन यादव बोले- कांग्रेस लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर लोकतंत्र का मजाक उड़ाने और न्यायालय का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं। मोदी जनता के नेता हैं और जनता का विश्वास उनके साथ है। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। 

ये भी पढ़ें- एमपी: राजभवन के 2011 से भेजे गए पत्रों का होगा निरीक्षण, हाईकोर्ट ने आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे को दी अनुमति

हेमंत खंडेलवाल बोले- विदेशी ताकतों से सहयोग ले रही कांग्रेस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि देश में अब तक हुए 12 एसआईआर में से 10 कांग्रेस की सरकारों के कार्यकाल में हुए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस आज एसआईआर को लेकर सवाल उठा रही है। खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी राजनीति में आरोप लगाकर भागने की रणनीति अपना रहे हैं और विदेशी ताकतों से सहयोग लेकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को बचाने और अराजकता को हटाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed