{"_id":"6aeb5ff2258685113e061edf","slug":"ips-anurag-sujania-resignation-who-is-he-morena-sagar-spurious-liquor-case-2026-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं IPS अनुराग सुजानिया?: नौकरी छोड़कर चर्चा में आए, मुरैना-सागर शराब कांड से क्या है नाता?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन हैं IPS अनुराग सुजानिया?: नौकरी छोड़कर चर्चा में आए, मुरैना-सागर शराब कांड से क्या है नाता?
Wed, 04 Nov 2026 10:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:21 PM IST
सार
मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया ने सागर एसपी पद से हटाए जाने के चार दिन बाद इस्तीफा दे दिया। उनके कार्यकाल में मुरैना और सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सामने आए थे। उन्होंने इस्तीफे में व्यक्तिगत कारणों और नई नौकरी का हवाला दिया है।
विज्ञापन
आईपीएस अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया इन दिनों अपने इस्तीफे को लेकर चर्चा में हैं। सागर के पुलिस अधीक्षक पद से हटाए जाने के महज चार दिन बाद उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में व्यक्तिगत कारणों और नई नौकरी का अवसर मिलने का हवाला दिया है। हालांकि, राज्य सरकार ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। सुजानिया के इस्तीफे ने इसलिए भी ध्यान खींचा है, क्योंकि उनके एसपी रहते मुरैना और सागर में जहरीली शराब से मौतों की बड़ी घटनाएं सामने आई थीं।
Trending Videos
आईपीएस अनुराग सुजानिया
- फोटो : अमर उजाला
अब जानिए क्यों चर्चा में आए अनुराग सुजानिया?
आईपीएस बनने के बाद अनुराग सुजानिया को मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं। वे टीकमगढ़, मंदसौर, मुरैना और सागर में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे। इसके अलावा उन्होंने करेरा में एसडीओपी के रूप में भी काम किया। सागर एसपी बनने से पहले वे भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में एआईजी के पद पर पदस्थ थे। करीब छह महीने पहले उन्हें सागर जिले की कमान सौंपी गई थी। हालांकि, जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले के बाद उन्हें एसपी पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में एआईजी (एडमिन) की जिम्मेदारी दी गई थी। इस आदेश के चार दिन बाद ही उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया, और चर्चा में आ गए।
सुजानिया पर पहले भी हुई कार्रवाई?
अनुराग सुजानिया के कार्यकाल के दौरान मुरैना जिले में जनवरी 2021 में जहरीली शराब का बड़ा मामला सामने आया था। उस समय वे जिले के एसपी थे। जहरीली शराब पीने से 24 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद अवैध शराब के कारोबार और पुलिस की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। मामले में कार्रवाई करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एसपी अनुराग सुजानिया और तत्कालीन कलेक्टर को पद से हटाने के निर्देश दिए थे। जांच में अवैध शराब के कारोबार को कथित संरक्षण दिए जाने के आरोप भी सामने आए थे। मुरैना के बाद सागर में भी उनके एसपी रहते जहरीली शराब का मामला सामने आया। सितंबर 2026 में सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई और 80 से अधिक लोग बीमार पड़ गए थे। उस समय सुजानिया को सागर एसपी बने करीब तीन महीने हुए थे। घटना के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उन्हें एसपी पद से हटाने की मांग की थी। सुजानिया ने दावा किया था कि जहरीली शराब उत्तर प्रदेश के ललितपुर से लाई गई थी। हालांकि, ललितपुर पुलिस की ओर से इस दावे पर सवाल उठाए गए थे। हाल ही में राज्य सरकार ने उन्हें सागर एसपी पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में एआईजी बना दिया।
तबादले के चार दिन बाद दिया इस्तीफा
सागर से हटाए जाने के चार दिन बाद अनुराग सुजानिया ने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा पुलिस महानिदेशक को भेजा है। इसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों के साथ नई नौकरी का अवसर मिलने का उल्लेख किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विभागीय सूत्रों ने तबादले के समय को लेकर उनकी नाराजगी की बात कही है। बताया गया कि जब उनका तबादला हुआ, उस समय वे सागर जहरीली शराब कांड की जांच की निगरानी कर रहे थे। हालांकि, सुजानिया ने अपने इस्तीफे में तबादले को इसकी वजह नहीं बताया है। फिलहाल उनका इस्तीफा सरकार के पास विचाराधीन है। सरकार इसे स्वीकार करती है या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। करीब 22 साल की सेवा शेष रहते एक आईपीएस अधिकारी का इस्तीफा देना पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अभिषेक तिवारी ने भी इसी साल जनवरी में दिया था इस्तीफा
- फोटो : अमर उजाला
इस साल नौकरी को अलविदा कहने वाले दूसरे आईपीएस
इससे पहले भी सागर के एसपी रहे अभिषेक तिवारी इस्तीफा दे चुके हैं। उन्हें भी एक हादसे के बाद हटाया गया था। अभिषेक तिवारी की एसपी के रूप में पहली पोस्टिंग बालाघाट में हुई थी। बालाघाट में उनके अभियान के चलते उन्हें राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया गया। इसी साल जनवरी में अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दे दिया था।